
हालांकि चीन के कई हिस्सों में वसंत ऋतु का आगमन हो चुका है, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में अब भी सर्दी बनी हुई है। 23 फरवरी को मध्य चीन के च्यांगशी प्रांत के च्युच्यांग शहर में स्थित प्रसिद्ध लूशान पर्वत पर भारी बर्फबारी हुई, जिससे पूरा क्षेत्र एक शीतकालीन वंडरलैंड में बदल गया। सफेद बर्फ की चादर से ढके पहाड़ और घने जंगलों के मनोरम दृश्य पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। लूशान पर्वत की यह बर्फीली सुंदरता इसे प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बना रही है।