
ये तस्वीरें 19 फरवरी को पूर्वी चीन के च्यांगसू प्रांत के श्यूचो शहर की हैं। फोटो में आप देख सकते हैं श्यूचो शहर की स्वेइनींग काउंटी के तायू नामक गांव में स्थानीय किसान भूसे के भंडार में मशीन से गेहूं के भूसे का बंडल बनाने के काम में जुटे हुए हैं। इसके बाद वे भूसे के बंडल को डेयरी फार्म या पावर प्लांट में बेचेंगे। जिसका उपयोग चारे या ईंधन के रूप में किया जाएगा। आपको बता दें कि वर्तमान में चीन के ग्रमीण इलाकों में गेहूं के भूसे को पूरी तरह से पुनर्चक्रण किया जा चुका है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का शुद्ध वातावरण तैयार करने के साथ-साथ, किसानों की आय में भी बढ़ोतरी हुई है।