
ये तस्वीरें रविवार यानी 16 फरवरी को पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत की राजधानी हांगचो शहर में ली गई हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि हांगचो शहर के यूहांग ज़िले में कलाकारों ने एयर-पावर्ड फ्लाई बोर्ड के ज़रिए तलाब के ऊपर “हवोहु”यानी फ़ाइल पोर्ट नाम की लोक कला का मंचन किया। कलाकार तलाब के ऊपर फ्लाईबोर्डिंग करने के साथ साथ गर्म कोयले से भरे लोहे के जाल को हिलाते हैं, जिससे चिंगारी निकलती है, जो आतिशबाजी के चकाचौंध भरे प्रदर्शन जैसा लगता है। इस शानदार प्रदर्शन ने बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित किया है। बता दें कि एयर-पावर्ड फ्लाई बोर्ड एक अत्याधुनिक उपकरण है जो लोगों को हवा में उड़ने या पानी के ऊपर तैरने का अनुभव प्रदान करता है। इस गतिविधि को फ्लाईबोर्डिंग कहा जाता है, जो एक तरह का वाटर स्पोर्ट और एडवेंचर एक्टिविटी है।