
तापमान बढ़ने के साथ ही दक्षिण और पूर्व चीन के कुछ हिस्सों में वसंत का मौसम भी शुरू हो गया है। हाल के दिनों में मध्य चीन के आन्ह्वी प्रांत के ह्वांगशान शहर के शेश्यान कांउटी में प्लम के फूल के खिलने का चरम मौसम आया है। रंग-बिरंगे फूल और स्थानीय पारंपरिक विशिष्ट इमारतें एक दूसरे में घुलते-मिलते हैं। जिससे वसंत का एक शानदार और खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है।