
बुधवार यानी 12 फरवरी को चीन में धूमधाम से लालटेन फेस्टिवल मनाया जा रहा है। पूरे देश में विभिन्न लोक गतिविधियों के आयोजन और लालटेनों के लटकाने से फेस्टिवल के जश्न का माहौल बना हुआ है। बता दें कि लालटेन फेस्टिवल चीनी वसंत महोत्सव का ही एक उत्सव है, यह त्योहार चीनी वसंत महोत्सव समारोह के अंत का प्रतीक है। पारंपरिक चीनी संस्कृति में लालटेन को सौभाग्य, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।