
9 फरवरी को हार्बिन में आयोजित 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों के उद्घाटन के बाद प्रतियोगिता का दूसरा दिन था। इस दिन चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल ने 15 स्वर्ण पदक, 15 रजत पदक और 14 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान बनाए रखा। महिलाओं की छोटी दूरी स्की पर्वतारोहण, पुरुषों की छोटी दूरी स्की पर्वतारोहण, महिलाओं की 5 किमी क्रॉस कंट्री स्कीइंग (फ्री टेक्नीक), पुरुषों की एरियल फ्रीस्टाइल स्कीइंग और पुरुषों की 5000 मीटर स्पीड स्केटिंग आदि पांच स्पर्धाओं में चीनी खिलाड़ियों ने सभी पदक जीते।
(हैया)