
ये तस्वीरें 9 फरवरी को पूर्वी चीन के शांगहाई शहर में ली गई हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि शांगहाई शहर के लोंगह्वा चौक के दोनों तरफ़ बहुत सारी लालटेनें लटका दी गईं हैं, जिससे शहर में लालटेन फेस्टिवल का माहौल और खुशनुमा हो गया है। बता दें कि लालटेन फेस्टिवल चीनी वसंत महोत्सव का ही एक उत्सव है, यह त्योहार चीनी वसंत महोत्सव समारोह के अंत का प्रतीक है। इस साल, यह त्योहार 12 फरवरी को मनाया जाएगा। गौरतलब है कि पारंपरिक चीनी संस्कृति में लालटेन को सौभाग्य, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।