
फिलहाल चीन के तमाम इलाकों में सर्दी अपने चरम पर है और तापमान बेहद नीचे जा रहा है। पूर्वोत्तर चीन के चीलिन प्रांत के चीलिन शहर और इसके आसपास के क्षेत्र में तापमान शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। कड़ाके ठंड के वजह से चीलिन शहर और आसपास के इलाके एक सुरम्य शीतकालीन वंडरलैंड के रूप में उभरे हैं। हर जगह पर पाले से ढके पेड़ों की सफेद चादर के मनमोहक दृश्यों ने इसे एक मनोरम गंतव्य में बदल दिया है।