
फिलहाल पूर्वी चीन के शांगहाई शहर में स्थित शांगहाई डिज़्नी रिज़ॉर्ट में वसंत महोत्सव के आगमन के लिये स्प्रिंग फेस्टिवल सीज़न की शुरुआत हो गई है। रिज़ॉर्ट को वसंत महोत्सव की सजावट के साथ पुनः सजाया गया है। जिससे रिज़ॉर्ट में त्यौहार का माहौल और खुशनुमा हो गया है, जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। बता दें कि शांगहाई डिज़्नी रिज़ॉर्ट शांगहाई शहर के फुतोंग इलाके में स्थित है। अन्य डिज़्नी गंतव्यों के विपरीत, यह रिज़ॉर्ट कई तरह के आकर्षण, दुकानें, रेस्तरां और मनोरंजन क्षेत्र प्रदान करता है।