
पारंपरिक चीनी वसंत महोत्सव शुरू होने में केवल एक सप्ताह बचा है, फिलहाल चीन के विभिन्न शहरों में त्योहार के आगमन के लिए शानदार लाइट शो और लालटेन शो जैसे गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। वैसे पूर्वी चीन के च्यांगसू प्रांत के सुछियान शहर की सिहोंग कांउटी में 20 जनवरी से एक शानदार लाइट शो का आयोजन शुरु कर दिया गया है। जिससे सिहोंग काउंटी में त्यौहार का माहौल और खुशनुमा हो गया है।