
बर्फ पर्यटन के सुनहरे मौसम के साथ, चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के अक्सू में अधिक से अधिक पर्यटक शिनच्यांग के वूशी काउंटी में स्काई स्की रिसॉर्ट्स में आ रहे हैं। चीनी और विदेशी स्की प्रेमी यहां बर्फ के खेल का आनंद लेने के लिए स्की रिसॉर्ट्स में आते हैं।
हाल के वर्षों में, शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश में वूशी काउंटी ने "स्वच्छ जल और हरे पहाड़ सोने और चांदी हैं, और बर्फ भी सोने और चांदी है" की विकास अवधारणा का अभ्यास करना जारी रखा है। एक राष्ट्रीय संपूर्ण-क्षेत्र पर्यटन प्रदर्शन क्षेत्र बनाने के लिए, स्थानीय लोगों ने "बर्फ प्लस खेल", "बर्फ प्लस लोकगीत" और "बर्फ प्लस संस्कृति" जैसे गहन एकीकृत शीतकालीन विशेष पर्यटन उत्पादों की एक श्रृंखला बनाई है। वूशी काउंटी सहित शिनच्यांग में काउंटी और शहर, सांस्कृतिक पर्यटन उद्योग के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को सक्रिय रूप से बढ़ावा देते हैं। (हैया)