
हाल के दिनों में उत्तर-पूर्वी चीन के हेइलोंगच्यांग प्रांत की राजधानी हार्बिन में सोंगहुआ नदी अत्यधिक ठंड के कारण पूरी तरह से जम गई है। स्थानीय लोगों ने इसका फायदा उठाते हुए नदी पर बर्फ से विमानवाहक पोत सीएनएस लियाओनिंग की मूर्ति बनाई है। फिलहाल यह हार्बिन में नया आकर्षण बन गई है। जानकारी के मुताबिक करीब 100 मूर्तिकारों और श्रमिकों ने इसे तैयार करने में 20 दिन से ज्यादा का समय लगाया है।