
दक्षिण पश्चिम चीन के क्वेइचो प्रांत की रोंगच्यांग काउंटी में विलेज सुपर लीग नामक एक फुटबॉल टूर्नामेंट का नया सत्र शनिवार यानी 4 जनवरी को औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। इसके अवसर पर रोंगच्यांग काउंटी के एक फ़ुटबॉल स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन के साथ इसका उद्घाटन किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस साल के टूर्नामेंट लीग में कुल मिलाकर 108 टीमें से 3 हज़ार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि इस टूर्नामेंट लीग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें खिलाड़ी अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं। इसमें कोई पेशेवर फ़ुटबॉल खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि वे सभी आम लोग हैं। हाल के वर्षों में यह टूर्नामेंट पूरे चीन में काफी लोकप्रिय है। पिछले कई सालों में इस टूर्नामेंट लीग का रोमांचकारी माहौल बना हुआ है, और मुकाबला देखने के लिये करीब 50 हज़ार लोग दूर-दूर से आते हैं।