Web  hindi.cri.cn
    टी टाइम 160125(अनिल और श्याओयांग)
    2016-01-25 20:01:05 cri

    यांगः वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवां ओलांड गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके साथ ही फ्रांस सरकार देश के तीन शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने में मदद करेगी। चंडीगढ़ भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। रविवार को हुई बिजनेस समिट के बाद एडवाइजर विजय कुमार देव और फ्रांस डेलीगेट्स के बीच स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर एमओयू साइन हुआ।

    इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद भी मौजूद थे। फ्रांस चंडीगढ़ के साथ ही पांडिचेरी और नागपुर को भी स्मार्ट सिटी के तौर पर डेवलेप करेगा। रविवार को करीब 50 साल बाद फ्रांस राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद चंडीगढ़ दौरे पर पहुंचे। ओलांद ने कहा कि इस शहर से इनका लगाव होना लाजमी है।

    अनिलः गौरतलब है कि फ्रांस के आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए ने ही चंडीगढ़ को डिजाइन किया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चंडीगढ़ और फ्रांस के रिश्तों को नाभी जैसा बताया।

    इस मौके पर मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर भी एमओयू हुआ। यह एमओयू इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड के अध्यक्ष और सह प्रबंधक डा.एसपीएस बक्शी और फ्रांस डेलीगेट्स के बीच हुआ। बक्शी ने बताया कि चंडीगढ़ में स्मार्ट सिटी और मेट्रो सेवा दोनों प्रोजेक्ट जल्द शुरू होंगे।

    फ्रांस इन दोनों प्रोजेक्ट में चंडीगढ़ की मदद करेगा। डा.बक्शी के अनुसार अगले 45 दिन के भीतर एमओयू की अगली रूपरेखा पर काम शुरू कर दिया जाएगा। होटल ताज में हुए एमओयू के समय यूटी प्रशासन के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल, उपायुक्त अजीत बालाजी जोशी सहित कुछ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

    1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040