Web  hindi.cri.cn
    तिब्बती संस्कृति के विकास का स्थल----देगे बौद्ध सूत्र मुद्रण गृह
    2015-05-01 20:38:50 cri

    देगे सूत्र मुद्रण गृह में सुरक्षित सूत्रों और पुस्तकों की संख्या बहुत अधिक है, और विभिन्न प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध हैं, जो देश भर में बहुत प्रसिद्ध हैं। सूत्रों में तिब्बती बौद्ध धर्म के विभिन्न संप्रदायों के क्लासिकल सूत्र शामिल हैं। तिब्बती बहुल क्षेत्रों में तीन प्रमुख बौद्ध सूत्र मुद्रण गृह मौजूद हैं, देगे गृह उनमें पहले स्थान पर है। संस्कृत, ऊर्दू और तिब्बती भाषा वाले"बुद्धिमत्ता के 8 हज़ार गुणगान"नामक बौद्ध सूत्र विश्व में अद्वितीय है। देगे कांउटी के प्रसार विभाग के उप प्रधान वू चीवन ने बताया :

    "वर्तमान में हमारे देगे सूत्र मुद्रण गृह में सुरक्षित'बुद्धिमत्ता के 8 हज़ार गुणगान'नामक सूत्र राष्ट्र स्तरीय खजाना हैं। इसके साथ ही बौद्ध धर्म से जुड़े'भारतीय बौद्ध धर्म का उद्गम और शाखाएं'नामक किताब विश्व में अद्वितीय है, जो बौद्ध धर्म का उद्गम स्थल भारत में भी नहीं है।"

    1 2 3 4 5 6 7 8 9 10
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040