Web  hindi.cri.cn
    तिब्बती संस्कृति के विकास का स्थल----देगे बौद्ध सूत्र मुद्रण गृह
    2015-05-01 20:38:50 cri

    हर दिन सुबह देगे बौद्ध सूत्र मुद्रण गृह के गेट के सामने तिब्बती बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु शांति से पूजा करते हैं और सूत्र जपते हैं। दक्षिण पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत के कानची तिब्बती स्वायत्त प्रिफेक्चर स्थित देगे कांउटी तिब्बती बहुल क्षेत्रों में तीन प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों में से एक है। देगे बौद्ध सूत्र मुद्रण गृह"तिब्बती संस्कृति का विश्वकोश"और"बर्फीले पहाड़ के नीचे स्थित खजाना"के नाम से मशहूर है। देगे बौद्ध सूत्र मुद्रण गृह में मुद्रण, नक्काशी और भित्ति चित्र जैसी सांस्कृतिक कला एकीकृत हुई है, जिनमें मुद्रण सबसे उल्लेखनीय है। वर्तमान में देगे बौद्ध सूत्र मुद्रण गृह में कुल 3 लाख 20 हज़ार नक्काशी वाले सूत्र संस्करण उपलब्ध हैं। विश्व में हस्त नक्काशी वाले लकड़ी संस्करणों की संख्या सबसे अधिक है। देगे बौद्ध धर्म संघ के विद्वान यीशी वोंगपो ने जानकारी देते हुए कहा:

    "मुद्रण संस्करण में बौद्ध धर्म के सूत्रों वाले विषय ज्यादा हैं। इनके अलावा संस्कृति, चिकित्सा, कला, खगोल, गणित और हस्तलिपि आदि विषय भी शामिल हैं। विश्व में बड़े पैमाने वाले कुछ तिब्बती बौद्ध सूत्र मुद्रण गृहों में देगे बौद्ध सूत्र मुद्रण गृह द्वारा मुद्रण किए जाने वाले विषयों में सबसे विविधतापूर्ण है।"

    1 2 3 4 5 6 7 8 9 10
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040