Web  hindi.cri.cn
    हांगचो की पश्चिमी झील
    2015-01-12 20:08:12 cri

    चीन में ज च्यांग प्रांत के हांगचो शहर के पश्चिम भाग में स्थित पश्चिमी झील पुराने जमाने में वू लिन श्वेई जल-निधि, छ्यान थांग हू तालाब और शी ज़ हू तालाब आदि नाम से जानी जाती थी। सुंग राजवंश से वह पश्चिमी झील के नाम से मशहूर हो गयी। पश्चिमी झील अपने पानी व पर्वत के खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य और बेशुमार दर्शनीय स्थलों व ऐतिहासिक अवशेषों से विश्वविख्यात है, इसलिए वह"धरती पर स्वर्ग"कहलाती है। चीन के प्रथम राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों और चीन के दस दर्शनीय स्थलों में से एक होने के रूप में हांगचो की पश्चिमी झील 24 जून 2011 को विश्व विरासतों की नामसूची में शामिल की गयी है।

    हांगचो की पश्चिमी झील तीनों तरफ़ पहाड़ों से घिरी है, जिस का क्षेत्रफल लगभग 6.5 वर्ग किलोमीटर है। दक्षिण से उत्तर तक उस की लम्बाई करीब 3.2 किलोमीटर है और पूर्व से पश्चिम तक चौड़ाई करीब 2.8 किलोमीटर। पश्चिमी झील कुशान पर्वत, बेई तटबंध, सू तटबंध एवं यांग कुंग तटबंध से विभाजित होती है। पानी के क्षेत्रफल के अनुसार वह बाहरी पश्चिमी झील, पश्चिमी अंदरूनी झील("पिछली पश्चिमी झील"या"पिछली झील"), उत्तरी झील("अंदरूनी पश्चिमी झील"), छोटी दक्षिणी झील(दक्षिणी झील) और य्ये हू झील आदि पांच जल क्षेत्रों में बंटती है, जिन में से बाहरी पश्चिमी झील का क्षेत्रफल सब से बड़ा है। कु शान पश्चिमी झील में सब से बड़ा प्राकृतिक द्वीप है। सू व बेई दो तटबंध झील पर आर पार लेटे हुए हैं। श्यो इंग, हू शिन थिंग एवं य्वान कुंग त्वुन तीन कृत्रिम छोटे द्वीप बाहरी पश्चिमी झील के केंद्र में खड़े हुए हैं। शि च्याओ पर्वत का लेई फ़ङ पगोडा और पाओ श पर्वत पर का बाओ छ्वु पगोडा झील के दोनों पार आमने सामने खड़े हुए नजर आते हैं, जिससे"एक पर्वत, दो पगोडे, तीन द्वीप, तीन तटबंध और पांच झीलें"का बुनियादी ढांचा बन गया है। सुन्दर पर्वत व पानी पश्चिमी झील का मूल रंग है, पर्वत व पानी के सौंदर्य और मानवीय व सांस्कृतिक धरोहर के मेल से पश्चिमी झील का आकर्षण बनता है। पश्चिमी झील का आकर्षण अनूठा है, झील के पानी पर्वतों से घेरे हैं और पर्वत पानी के कारण एक दूसरे को शोभा देते हैं। झील और पर्वत की रमणीयता परस्पर घुलमिल रहती है। पश्चिमी झील की सुन्दरता धूप के दिनों में चमकीली जल राशि में, वर्षा के दिनों में कोहरे से ढके पर्वतों में पायी जाती है। चाहे बरसात या बर्फ़बारी के दिन हो, चाहे साफ़ या मेघाच्छदित आकाश के दिवस हो, चाहे सूर्यास्त की लाली या सूर्योदय की उषा में हो, सब वक्त परिवर्तनशील दृश्य देखने को मिल सकते हैं। वसंत में फूल, शरद में चांदनी, गर्मियों में कमल के पुष्प और सर्दियों में सफेद बर्फ़ से पश्चिमी झील के विविध सौंदर्य दिखाई देते हैं।

    पश्चिमी झील चीन का अनुपम ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दर्शनीय व पर्यटन स्थल है, जहां झील व पर्वत के मनोहर सुन्दर दृश्य, घने हरे वन व एकांत गहरी वादी का सौंदर्य है, साथ ही प्रचुर ऐतिहासिक अवशेष देखने और मनमोहक मिथक व दंतकथाएं सुनने को मिलती हैं। इसमें प्रकृति, मानवी संस्कृति, इतिहास व कला सौंदर्य का अद्भुत संगम हुआ है। पश्चिमी झील की चारों ओर प्राचीन अवशेष बिखरे हुए हैं। वहां 60 से ज़्यादा राष्ट्र, प्रांत व शहर स्तरीय अहम सांस्कृतिक अवशेष संरक्षित इकाइयां और 20 से ज़्यादा संग्रहालय(स्मृति हॉल) स्थित हैं।

    1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040