Web  hindi.cri.cn
13-05-07
2013-05-07 19:33:54

क्रॉस बार्डर विवाह करने वाले दंपत्तियों के जीवन में कई चुनौतियों से दो-चार होना पड़ता है, जिनमें उनकी संपत्ति, निजी जीवन और कानूनी मामले भी शामिल होते हैं। जहाँ उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है कि वे अपनी शादी कहाँ रजिस्टर करवाएँगे, अपना नया घर कहाँ बनाएँगे। उसी आधार पर उनकी अन्य प्रापर्टियाँ कहाँ होंगी। जैसे कुछ गंभीर सवाल अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा मुश्किल हैं।

कई बार इतनी ज्यादा सावधानियों से सोचने के बाद भी इंटर कलचरल जोड़ों को परेशानी होती ही है। तो यदि वास्तव में समस्या आए तो कैसे इन मुद्दों को हल करना चाहिए? झू होंगवेन सलाह दे रहे हैं।

उनका कहना है कि हर किसी को अपनी निजी संपत्ति, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए व्यवस्था की स्थापना करनी चाहिए। क्रॉस सांस्कृतिक शादियों में कुछ जोखिम है और मेरे विचार में कभी-कभी ये बेहद कमजोर होती हैं। क्रॉस सांस्कृतिक शादियों में आत्म सुरक्षा के लिए कानून का उपयोग करने की अवधारणा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

जब चीन बाहरी दुनिया के लिए खुलेपन की नीति अपना रहा था, उस दौरान चीनी पुरुष पश्चिमी महिलाओं से शादी करने के लिए जाने जाते थे। हालांकि, अब वह प्रवृत्ति पूरी तरह से गायब हो गई है मानो, क्योंकि अब पश्चिमी पुरुष ही ज्यादा चीनी दुल्हनों से विवाह रचाते दिख रहे हैं।

इसी के साथ न्यूशिंग स्पेशल कार्यक्रम यहीं समाप्त होता है। मैं हेमा कृपलानी लेती हूँ आप सबसे विदा इस वादे के साथ कि अगले हफ्ते फिर मुलाकात होगी तब तक बी हैल्थी, बी हैप्पी। नमस्कार।


1 2 3 4 5 6 7
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040