Web  hindi.cri.cn
पाकिस्तान की अध्यापिका गुलशन का चीन से प्रेम
2013-09-03 10:55:27

अगर दस वर्ष पहले चीन के रास्ते पर कोई विदेशी अच्छी तरह चीनी भाषा बोलता, तो हमें जरूर अजीब लगता। लेकिन अब हमें अक्सर जो विदेशी लोग मिलते हैं, उन्हें चीनी भाषा बहुत अच्छी तरह से आती है। चीन का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थान और प्रभाव दिन प्रति दिन बढ़ने के साथ साथ अधिकाधिक विदेशी लोग चीन में काम करने आते हैं या शिक्षा पाते हैं, उनकी चीनी भाषा बहुत अच्छी है। उन लोगों की क्या क्या कहानी है?कई लोग चीन से स्वदेश लौटने के बाद भी चीन से प्यार करते हैं और स्वदेश में चीनी भाषा का अध्यपन कार्य करते हैं। आज के इस कार्यक्रम में आप सुनेंगे पाकिस्तान की एक सुन्दर महिला अध्यपक गुलशन की कहानी।

इस बार गुलशन चीनी भाषा कार्यालय द्वारा आयोजित वर्ष 2013 विदेशी चीनी भाषा अध्यपक के चीन में प्रशिक्षण पाने विषय पर भाग लेने के लिए चीन आई हैं। यह उसकी पहली शांगहाई यात्रा नहीं है। इससे पहले उसने चार वर्षों तक शांगहाई शहर में शिक्षा पाई। उसे विशेष रूप से शांगहाई पसंद है। शांगहाई शहर की चर्चा करते हुए गुलशन ने खुशी से यह कहा कि शांगहाई में उसकी अनेक सुन्दर यादें हैं।

गुलशन पाकिस्तान के राज्य भाषाई विश्वविद्यालय के फ़ारसी भाषा विभाग की एक छात्रा थीं। हालांकि उसी समय उसे पाकिस्तान के अच्छे दोस्त चीन के बारे में जानकारी मिली थी, लेकिन वास्तव में उसे लगता है चीन एक अंजान देश है। उसे मालूम नहीं है कि भविष्य में वह चीन में शिक्षा पाएगी।

1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040