Web  hindi.cri.cn
डा. ह्वा थ्वो
2013-08-06 09:08:32

ह्वा थ्वो एक बहुत श्रेष्ठ डॉक्टर थे। संक्रमण रोग, महिला रोग, बाल रोग, श्वांस रोग आदि के इलाज में वे सक्षम थे। ख़ासतौर पर पुरे शरीर को असंवेदन करने और ऑपरेशन करने के क्षेत्र में महान उपलब्धियां हासिल कर रखी थी। ह्वा थ्वो एक आदरणीय डॉक्टर थे। उनकी उपलब्धियों में दो हजार से अधिक वर्षों से पहले की चीनी चिकित्सा एवं औषधि विकास की झलक मिलती है। वे विश्व में ऐसे प्रथम डॉक्टर थे, जिन्होंने रोगियों को पूर्ण रुप से असंवेदन करने में सफलता प्राप्त थी। वे सर्जरी और ऑपरेशन करने में भी सक्षम थे। एक बार उन्होंने 20 वर्ष की आयु की लड़की का ऑपेरेशन किया और उस लड़की के पैर का सात-आठ वर्षों पुराना दर्द समाप्त हो गया। इस बात से लड़की के परिवार वाले बहुत प्रभावित हुए।

इतना ही नहीं, ह्वा थ्वो मरीज़ो का चेहरा देखकर भी बीमारी का पता लगा लेते थे। ऐसे कई उदाहरण हैं। एक बार की बात है, कई लोग एक शराब की ठेके पर शराब पी रहे थे। ह्वा थ्वो ने उनमें से येन शी नामक एक पुरुष को कहा कि वह अब और शराब न पीए और घर वापस लौट जाए। फलस्वरुप, वह पुरुष घर वापस लौटते समय रास्ते पर ही गिर पडा और घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही वह मर गया। एक अन्य उदाहरण है। एक बार एक सरकारी अधिकारी लम्बे समय से बीमार था। ह्वा थ्वो ने यह समझा कि क्रोध दिलाने से उस अधिकारी का इलाज हो सकता है। तो ह्वा थ्वो ने उस अधिकारी के नाम एक पत्र भेजकर उसे गाली दी। पत्र पढ़कर उस अधिकारी को बहुत क्रोध आया। उसने सैनिकों को भेजकर ह्वा थ्वो को मारने का आदेश दे दिया, लेकिन सैनिकों ने ह्वा थ्वो को नहीं मारा। उस अधिकारी ने क्रोध में आकर अपने मुँह से काला खून उगल दिया और इस तरह से वह स्वस्थ हो गया।

1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040