Web  hindi.cri.cn
शीलिन (स्टोन फोरेस्ट)
2013-07-29 16:04:19

भूवैज्ञानिक बताते है कि स्टोन फोरेस्ट कार्स्ट स्थलाकृति का एक विशिष्ट उदाहरण है। लगभग 27 करोड़ वर्ष पहले, पैलियोज़ोइक युग के कार्बनयुक्त अवधि के दौरान, वो क्षेत्र समुद्र का एक विशाल विस्तार था। समय के साथ-साथ, स्थलमंडल के हलचल से धीरे-धीरे पानी खत्म होने और चूना पत्थर परिदृश्य के उदय होने का कारण बना। तत्वों के निरंतर घिसाव होने के कारण, वो क्षेत्र अंत में वर्तमान रूप में विकसित हो गया हैं।

इस शानदार स्थान के मूल लोग, जिन्हें सानी कहा जाता है, जो यी (yi) जातीय समूह की एक शाखा है, उन्होंने कई सुन्दर दंतकथाओं को जन्म दिया। आशिमा, एक सुंदर, दिमागदार और सुभग सानी लड़की थी, जिसके वफादार प्यार के बारे में एक विशेष कहानी सबसे लोकप्रिय है और कई हजार सालों से सुनायी गई हैं। सानी लोग कुश्ती, सांड की लड़ाई, खम्भे पर चढाई, ड्रैगन खेल, शेर नृत्य आदि पारंपरिक गतिविधियों में अपना कौशल दिखाना पसंद करते हैं।

इस दौरान यह जगह विशेष रूप से हर्षोल्लास और उत्सव के माहौल में जीवित रहता हैं, और सामान्य से कई अधिक आकर्षक बना देती हैं। हालांकि, स्टोन फोरेस्ट प्रकृति द्वारा उत्कीर्ण अपनी प्रतिमाओं के साथ यात्रियों के लिए हमेशा वास्तविक चमत्कार रहेगा।


1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040