Web  hindi.cri.cn
शीलिन (स्टोन फोरेस्ट)
2013-07-29 16:04:19

शीलिन राष्ट्रीय दर्शनीय स्थल का दायरा लगभग 400 वर्ग कि.मी. का हैं, जो सात दर्शनीय स्थलों में बंटा हुआ हैं। जैसे:

1. ता-शीओं शीलिन (जिसे बडा और छोटा स्टोन फोरेस्ट भी कहा जा सकता है),

2. नायीकू स्टोन फोरेस्ट

3. च्रयुन गुफ़ा

4. छांग तालाब

5. युऐ तालाब

6. तातीए झरना

7. छीफ़ंग गुफ़ा

चूना पत्थरों के विघटन की वजह से इन संरचनाओं का निर्माण हुआ, और कहा जाता है कि यह 27 करोड़ से अधिक वर्ष पुराना हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, यह जंगल यी जाति के लोगो की एक सुन्दर लड़की, आसिमा का जन्मस्थान है। प्यार में पड़ने के बाद उसे अपने प्रेमी से शादी करने से मना किया जाने पर उसने उस जंगल में अपने आप को पत्थर में बदल लिया, जो आज भी उस जगह पर उसका नाम अमर हैं।

चीनी परंपरागत कैलेण्डर के अनुसार हर साल छठे महीने की 24 ताऱीख को यी जाति के लोग मशाल दिवस मनाते हैं, जिसे चीनी भाषा में ह्वोबा चीए, और अंग्रेजी भाषा में टॉर्च फेस्टीवल कहा जाता हैं। इस दिन लोक नृत्य और कुश्ती प्रतियोगिता होती हैं।

युन्नान प्रांत की राजधानी खुनमिंग शहर पर्यटकों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है। यह न केवल लगातार गर्म जलवायु की क्षेत्रिय विशेषताओं से हैं, बल्कि अद्भुत परिदृश्यों और प्राकृतिक दृश्यों से भी हैं। काफ़ी अद्भुत आकर्षणों में से स्टोन फोरेस्ट (शीलिन) को अद्भुत आकर्षण माना जाता हैं।

1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040