Web  hindi.cri.cn
छिंग मिंग त्यौहार
2013-04-22 20:48:33

छींग मिंग की परंपरा 2,500 वर्षों से अधिक समय से चली आ रही है। इसकी उत्पत्ति का श्रेय ईसा पूर्व 732 में थांग सम्राट शुआनजोंग को दिया जाता है। कहा जाता है कि चीन में अमीर लोग अपने पूर्वजों के सम्मान में अनावश्यक और भड़कीले ढंग से खर्च करते थे। सम्राट शुआनजोंग ने ऐसे रिवाज़ पर लगाम लगाना चाहा, और यह घोषणा की कि सिर्फ छींग मिंग के दौरान ही पूर्वजों की कब्रों पर औपचारिक रूप से सम्मान किया जाए। छींग मिंग का अनुपालन करना चीनी संस्कृति में एक मजबूत जगह बन गया और प्राचीन चीन से जारी है।

छींग मिंग त्यौहार एक ऐसा अवसर है जब लोग अपने पूर्वजों की कब्रों पर जाकर उनको याद करते है और सम्मान देते हैं। कब्रों पर जवान और बूढ़े अपने पूर्वजों की प्रार्थना करते है, कब्रों को साफ़ करते है, और खाना, चाय, वाइन, चापॅस्टीक, अगरबत्तियां चढ़ाते है। यह रिवाज़ एशिया में एक लम्बी परंपरा है, विशेषकर किसानों के बीच। छींग मिंग पर कुछ लोग अपने साथ विलो की टहनी को लेकर चलते है, या अपने दऱवाजों या गेट पर विलो की टहनियों को टाँग देते है। उनका मानना है कि विलो की टहनियां छींग मिंग पर भटकने वाली दुष्ट आत्माओं को भगाने में मदद करती है।

छींग मिंग पर लोग अपने परिवार के साथ बाहर घूमने के लिए जाते है, वसंत जुताई शुरू करते है, और नाच-गान भी करते है। छींग मिंग ही एक ऐसा समय होता है जब युवा जोड़े प्रणय निवेदन करना शुरू करते है। एक अन्य लोकप्रिय बात है कि चीनी लोग इस दिन चीनी ओपेरा से बने चरित्र या जानवरों के आकार के बनी पतंग उड़ाते है।

छींग मिंग त्यौहार आमतौर पर सौर कैलंडर के अप्रैल महीने में आता है। बहुत शुरुआत में, यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण सौर अवधि था। छींग मिंग महोत्सव के बाद मौसम धीरे धीरे सुहावना हो जाता है। लगातार ऐसा होने से, यह दिन चीनी लोगों के लिए अपने पूर्वजों की स्मृति के लिए एक त्यौहार बन गया। चीनी लोग कब्रों की सफाई करने के दिन को छींग मिंग का दिन चुनना पसंद करते हैं। आम जनता के बीच गहराई से पर्यावरण संरक्षण की अवधारणा के साथ, अब पर्यावरण-अनुकूल कब्र रखने का चलन हो चला है, जैसे कि इंटरनेट के माध्यम से सार्वजनिक स्मारक समारोह, या सार्वजनिक स्मरणोत्सव में भाग लेना आदि।

1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040