परिवार के सभी लोग नववर्ष की पूर्व संध्या पर मिलजुल कर भोजन करते हैं। आमतौर पर भोजन घर में या परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य के घर के पास किया जाता हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या का भोजन बहुत बड़ा, शानदार और पारंपरिक होता हैं जिसमे सुअर और मुर्गी का गोश्त और मछली के व्यंजन शामिल होते हैं। हॉट-पोट पुनर्मिलन भोजन का प्रतीक हैं, यह माना जाता हैं कि आगे भी इस तरह परिवार के सभी सदस्य पुनर्मिलन भोजन के लिए एकत्रित होंगे। ज्यादातर पुनर्मिलन भोजन में (विशेष रूप से चीन के दक्षिणी क्षेत्रों में) गोश्त जैसे कि बतख और चीनी सॉसेज और समुद्री भोजन जैसे कि झींगा मछली और ऐबलोनी की प्रमुख विशेषता होती हैं जो कि आमतौर पर इस उत्सव या अन्य विशेष उत्सव के लिए रक्षित किया जाता हैं। कई जगहों पर चीनी लोग मछलियों को पूरा नहीं खाते हैं, बचे हुए हिस्सों को पूरी रात सुरक्षित रखा जाता हैं। उनका मानना हैं कि हर वर्ष मछली अधिशेष में रहें, उनकी कमी कभी न रहें। चीनी में कहावत हैं "नियन नियन योउ यु" यानी कि "हर वर्ष मछली रहें", जिसका निहितार्थ है हर वर्ष मालामाल रहना।
चीन में बहुत से परिवार नववर्ष की पूर्व संध्या पर टीवी पर CCTV नववर्ष समारोह का आनंद उठाते हैं।
पुनर्मिलन भोजन के समय परिवार के सदस्यों को लाल रंग के लिफ़ाफे बाटें जाते हैं। आमतौर पर उनमें निश्चित संख्या में पैसे होते हैं जो सौभाग्य, समृद्धि और सम्मान का प्रतीक माना जाता हैं। धन, दौलत, खुशियाँ, और सौभाग्य पाने के लिए कई विशेष खाद्य पदार्थों को खाया जाता हैं।
अब हम बात करेंगे लाल लिफाफों की जो कि चीनी भाषा में होंग-पाओं कहा जाता हैं। चीन में यह एक परंपरा हैं कि नववर्ष के जश्न में विवाहित जोड़े या बुजुर्ग लोग अपनों से छोटों को लाल रंग के लिफ़ाफे़ बांटते हैं। व्यस्क या युवा जोड़ों का अपने से छोटों को लाल लिफ़ाफे भेंट करना सामान्य हैं।
लाल लिफ़ाफे में आमतौर पर हमेशा पैसे रहते हैं। रीति रिवाजों के अनुसार, लाल लिफ़ाफे में धन राशि समान संख्या में होनी चाहिए, और विषम संख्या में धन राशि अंतिम संस्कार के समय दिए जाते हैं। चीन में आठ नंबर को शुभ माना जाता हैं क्योंकि चीनी भाषा में आठ नंबर धन-दौलत का समध्वनिक शब्द हैं। अमेरिका में अक्सर देखा जाता हैं कि लाल लिफ़ाफे में आठ डॉलर दिए जाते हैं। छ: नंबर भी बहुत शुभ माना जाता हैं। छ: नंबर चीनी में लिउ कहते हैं जो कि सरल और सहज का समध्वनिक शब्द हैं। कभी कभी लाल लिफाफों में चाकलेट के सिक्के भी मिलते हैं।
सम और विषम संख्या का निर्धारण प्रथम अंक से किया जाता हैं न कि आखिरी अंक से। जैसे कि 30 और 50, ये विषम संख्या हैं और अंतिम संस्कार में नकद उपहार देने में उपयुक्त हैं। जबकि यह बहुत ही सामान्य और स्वीकार्य हैं कि लाल लिफ़ाफे में 10 या 50 युआन का एक बैंक नोट रखकर नकद उपहार में दिया जाये।