शिनक्वांग सजावट कंपनी के जनरल मैनेजर यू चांगबो उत्पादकों की प्रतिस्पर्द्धा शक्ति को उन्नत करने पर सोच-विचार कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि अगले दो सालों में शिनक्वांग कंपनी पारंपरिक बिजनेस फार्मूले को बदलकर यूरोपीय बाजार का विस्तार करेगी। बिक्री के अलावा, उत्पादकों की गुणवत्ता पर भी युवा उद्यमियों ने ज्यादा ध्यान दिया है। उत्पादकों की गुणवत्ता बरकरार रखने के साथ साथ दामों को कम करने की कोशिश भी की गई है। यू चांगबो के प्रयास को देखकर अमेरिकी खरीदार माइक हेयेर प्रभावित हुए। उन्होंने कहा,पहले लोग सस्ते उत्पाद खरीदने के लिए ई वू आते थे। लेकिन अब कई अमेरिकी आयातक गुणवत्ता पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। मेरे विचार में शिनक्वांग सजावट कंपनी जैसे कारखाने ने ई वू यहां तक भविष्य के चीन की विकास दिशा का प्रतिनिधित्व किया है और मुझ पर गहरी छाप छोड़ी है।
यू चांगबो से हमने चीनी उद्यमियों का संकल्प व विश्वास देखा है। यू के अनुसार,भविष्य में हम महिलाओं के लिए और ज्यादा सजावट वाली चीज़ें बनाएंगे। 5 से 10 साल के बाद हम कपड़ों का व्यापार करने की योजना भी बना रहे हैं। आर्थिक संकट के सामने चीनी व्यापारियों ने लचीलापन दिखाया है और स्वेच्छा से बंदोबस्त भी किया। ई वू शहर के जनरल चैम्बर के उपाध्यक्ष चो श्याओक्वांग ने कहा कि मुश्किलें एक दिन दूर कर ली जाएंगी। चीनी विदेशी व्यापार का भविष्य अवश्य ही उज्जवल होगा। चो के अनुसार,बुनियादी उपभोग जरूर होता है। हमें मुश्किलों का निपटारा करने का पक्का विश्वास है। आर्थिक बंदोबस्त के समय प्रतिस्पर्द्धा भी मौजूद है। मुझे यकीन है कि हम जरूर सफल होंगे।
ई वू के बाजार में रोज कई विदेशी व्यापारी देखे जाते हैं। चिली से आए अलफ्रेडो अखोस्टा ने कहा,मेरे लिए इधर के वर्षों में भारी परिवर्तन आया है। गत वर्ष मैं पहली बार चीन के शहर ई वू आया। यहां मैंने देखा कि ई वू विविधतापूर्ण उत्पाद प्रदान कर सकता है, जबकि अन्य देशों में इसी तरह के बाजार नहीं हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वर्ष की जनवरी से अक्तूबर तक ई वू में क्रिस्मस त्यौहार संबंधी उत्पादों के निर्यात में 40 प्रतिशत की वृद्धि आयी है। चीन की विदेशी व्यापारिक कंपनियां स्वयं का इंतजाम करते हुए अपने व्यापार को पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं।
(श्याओयांग)