Web  hindi.cri.cn
मंदी से बाहर निकला चीनी विदेशी व्यापार
2013-02-20 09:44:11

मैं पहले कई बार ई वू आया था और अक्सर इस मकान में शिनक्वांग कंपनी के बॉस के परिवार के साथ खाना खाता था। वे बहुत मिलनसार हैं। खाना खाते समय खुशी का माहौल रहता है। यह खुशी हमारे बिजनेस में भी झलकती है।

जेन वोनद्रासेक चेक व्यापारी हैं, जो हर साल च च्यांग के ई वू शहर जाकर चार-पांच बार सामान खरीदते हैं। वह अक्सर शिनक्वांग सजावट कंपनी के बॉस के पारिवारिक डिनर में भी शामिल होते हैं। यह कंपनी ई वू के सजावट व्यवसाय का प्रमुख उद्यम है, जिसके अधिकतर उत्पाद विदेशों में बेचे जाते हैं। बीते 30 से अधिक सालों में ई वू ने हेयर पिन, कुंडा और स्ट्रो आदि छोटी वस्तुओं का दुनिया में सबसे बड़ा छोटी चीज़ों का बाज़ार बन गया है। इस बाजार में करीब 2 हज़ार एक सौ दुकानें हैं और 17 लाख किस्म का माल यहां मिलता है। यदि आप हर एक दुकान के सामने एक मिनट रूके, तो कम से कम 4 महीने में पूरा बाज़ार घूम पाएंगे।

साल 2012 ई वू के विदेशी व्यापारियों के लिए आरामदेह नहीं रहा। ई वू शहर के जनरल वाणिज्य चेम्बर के उपाध्यक्ष चो श्याओक्वांग ने कहा कि उन्हें लगता है कि पहले की तुलना में यूरोप और अमेरिका के व्यापारी कम खर्च करने लगे हैं। उनके अनुसार,ई वू बाजार में चीजें बहुत सस्ती हैं और अच्छी भी, जो सब लोगों के ज़रूरत की वस्तुएं भी हैं। यदि इस तरह की छोटी वस्तुएं नहीं खरीद पाते, तो दुनिया का आर्थिक पतन होगा। लेकिन इस साल यूरोप व अमेरिका के ग्राहक भी किफायत पर ज़ोर देने लगे हैं, उनके सामान्य इस्तेमाल की चीज़ों में भी कमी आ रही है।

ई वू के बाजार में विदेशी व्यापारियों से सीधा संपर्क करने वाले चीनी व्यापारी यह असर साफ महसूस कर सकते हैं। उनके अनुसार,

क्या इस साल का व्यापार पिछले साल से बेहतर है?

स्थिति अच्छी नहीं, थोड़ा सा खराब है।

क्या यह स्थिति आर्थिक संकट की वजह से पैदा हुई है?

शायद।

क्या स्थिति गंभीर है?

चीन के घरेलू बाजार के लिए व्यापार तो ठीक है, लेकिन विदेशी बाजार के व्यापार पर प्रभाव पड़ा है।

1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040