Web  hindi.cri.cn
चीन में इंटरनेट क्रांति, माइक्रो ब्लॉग हुआ लोकप्रिय
2013-01-29 09:56:33

यह न केवल नेटीजनों को आराम से अपने विचार प्रकट करने का मंच देता है, बल्कि सरकारी संस्थानों व अफसरों को आम जनता के साथ संपर्क करने का एक प्लेटफार्म भी प्रदान करता है। इस वर्ष के सी.पी.पी.सी.सी व एन.पी.सी दो सम्मेलनों के दौरान कई प्रतिनिधियों व सदस्यों ने माइक्रो ब्लॉग खोले और आम जनता से सक्रिय बातचीत की। आजकल चीन की विभिन्न स्तरीय सरकारों व संस्थाओं ने भी सरकारी माइक्रो ब्लॉग खोले हैं। इस वर्ष जून माह में लाइसंस पाने वाले सरकारी माइक्रो ब्लॉगों की संख्या 25 हजार 866 पहुंच गई है।

शांत पेइचिंग, पेइचिंग सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो का माइक्रो ब्लॉग है, जिसे 2012 की शुरुआत में चुने गये चीन के दस श्रेष्ठ सरकारी संस्थाओं के माइक्रो ब्लॉग में से एक चुना गया। शांत पेइचिंग के जिम्मेदार यांग बो ने कहा कि एक लोकप्रिय सरकारी माइक्रो ब्लॉग चलाना आसान बात नहीं है। हमें आम लोगों की असली आवश्यकता के बारे में जानने की जरूरत होती है।

शुरू में हमारा ब्लॉग अच्छा नहीं था। लोग इसकी आलोचना करते थे कि यह लाइव व तेज़ नहीं है। कई बार रिसर्च करने के बाद हमने वास्तविक मामलों की कहानी सुनाने के तरीके नेटीजनों को बताए। इस तरह धीरे धीरे उन्हें यह पसंद आने लगा।

माइक्रो ब्लॉग में लोग एक दर्शक हो सकते हैं और आराम से अपनी पसंदीदा खबर पढ़ सकते हैं। दूसरी ओर वे खबर भी जारी कर सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा खबरें ब्लॉग के जरिए सबसे पहले जारी की जाती हैं। आज यह एक तरह से निगरानी शक्ति भी बन चुकी है और इसका चीनी समाज के विकास पर असर पड़ रहा है।


1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040