Web  hindi.cri.cn
ल्हासा शहर की एक घरेलू सेवा कंपनी के मालिक की कहानी
2013-01-07 18:26:43

ल्वो यूंग का काम रोज स्थिर नहीं है। कुछ समय काम मिल सकता है और कुछ समय नहीं। कुछ समय काम ज्यादा है और कुछ समय कम। लेकिन एक साल में देखा जाए, तो काम की स्थिति स्थिर है। कर्मियों में आम तौर पर अप्रैल से काम शुरू होता है। अगर परियोजना बड़ी है, तो नवंबर तक चलेगी। मरम्मत करने जैसा छोटा काम एक साल में रोज मिल सकता है। रोज सुबह 8 बजे ल्वो यूंग का काम शुरू होता है और शाम को 7 बजे तक चलता है। तिब्बती पंचांग के अनुसार नया वर्ष मनाने के दौरान काम बहुत है। उस दौरान जमा किए गए पैसे आम समय में दो महीने के पैसे के बराबर हैं। नवंबर के बाद तिब्बत में बहुत ठंडा है। अनेक परिवारों में पानी का पाइप खराब होता हैं। इसलिए इसे मरम्मत करने के फोन उठाने के बाद ल्वो यूंग व उस कंपनी के कर्मचारियों को तुरंत ही बाहर काम करने की जरूरत है।

वर्ष 2004 से ल्वो यूंग का आय हर साल दुगुना रहा है। अब हर साल कम से कम एक लाख य्वान मिल सकता है। वर्ष 2004 से पहले उस का आय सिर्फ कुछ हजार य्वान है। अब कुछ साल से एक लाख 50 हजार य्वान तक कमा सकता है। पिछले साल उसे एक लाख 40 हजार य्वान मिला था। ल्हासा में काम कठिन है, अगर आराम करना चाहता है, तो कम पैसा मिलेगा।

अब ल्वो यूंग की कंपनी में काम ज्यादा है। इसलिए अधिक लोगों को काम देना पड़ता है। उस कंपनी में हान जाति व तिब्बत जाति के कर्मचारी हैं। लेकिन अब हान जाति के कर्मचारी को रोज 180 य्वान मिलता है। हान जाति के कर्मचारियों का काम तिब्बत जाति के कर्मचारियों से अधिक है। क्योंकि हान जाति के कर्मचारियों को मालूम है कि यह काम कैसा होता है और वह काम कैसा करता है। तिब्बत जाति के कुछ कर्मचारियों को काम करने की तकनीक मालूम नहीं है। ल्वो यूंग तिब्बत जाति के कर्मचारियों को तकनीक सीखाने के बाद उन्हें काम दे सकता है।

1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040