Web  hindi.cri.cn
ल्हासा शहर की एक घरेलू सेवा कंपनी के मालिक की कहानी
2013-01-07 18:26:43

ल्वो यूंग का जन्म वर्ष 1975 में हुआ था। वह चीन के स्छवान प्रांत के सूई निंग काऊंटी का निवासी है। अब वह तिब्बत स्वायत प्रदेश की राजधानी ल्हासा शहर में एक घरेलू सेवा कंपनी का एक मालिक है।

ल्वो यूंग का घर गांव में है। जूनियर हाई स्कूल से स्नातक होने के बाद उसने रसोइए का काम सीखा था। उस समय उसने सोचा था कि खाना बनाना सीखने के बाद शहर में एक काम ढूंढ सकता है। इसे सीखने के बाद उस ने अपने गृहनगर में एक रेस्तरां खोला और दो साल तक वहां काम किया था। बाद में उसने सुना कि ल्हासा शहर में व्यापार करने के लिए भीतरी इलाकों से आसान से पैसे कमाएंगे। इसलिए वर्ष 2002 में अपने बड़े भाई के साथ उसने ल्हासा शहर में व्यापार शुरू किया। लेकिन एक साल बाद भी ज्यादा पैसे नहीं कमा पाया। इसलिए वह वापस भीतरी इलाका आ गया। दो साल बाद यानी वर्ष 2004 में उस ने एक बार फिर अपने बहनोई के साथ ल्हासा आकर इमारत निर्माण कार्य शुरू किया। उस समय उस का मुख्य काम स्थानीय नागरिकों के मकानों की मरम्मत करना या मकानों का पुन:निर्माण करना था। बाद में उसने इस की तकनीक को सीखा और अपने बहनोई को छोड़कर अपना काम शुरू किया।

इस व्यवसाय में काम करना व पैसा कमाना आसान नहीं है। ल्वो यूंग के पास ज्यादा पूंजी नहीं है। आम तौर पर इस व्यवसाय में पिछले पांच साल में उसने आधार तैयार किया है और इस के बाद के पांच सालों में कुछ पैसे कमाया। ल्हासा पहुंचने के पहले दो या तीन सालों में ल्वो यूंग का काम बहुत कठिन था। अब हम ज्आची मंदिर के पास काम करते हैं। वहां रहने व काम करने का एक जगह है। आने-जाने वाले कुछ पड़ोसियों को मालूम है कि हम यह काम करते हैं। अब कामों की स्थिति ठीक है। हर महीने कुछ काम कर सकते हैं। मरम्मत करने का काम रोज कर सकते हैं। वास्तव में ल्वो यूंग कंपनी एक घरेलू सेवा कंपनी है।

1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040