इस कार्यक्रम में कई पेशेवर नर्तक भी मौजूद थे। चीनी ओरिएंटल नृत्य व गीत दल के निदेशक सू बाओहुआ भारत में तीन साल नृत्य सीख चुके हैं। उन्हें ओडिसी नृत्य बहुत पसंद है। उन्होंने कहा मैंने भारत में ३ साल भारतीय नृत्य सीखा है। इसी वजह से मैं यह देखना चाहता हूं कि ज़्यादा भारतीय नर्तक चीन में अपनी संस्कृति का प्रचार प्रसार करेंगे। ओडिसी नृत्य सात प्रमुख भारतीय परंपरागत नृत्यों में से एक है और बहुत सुन्दर भी है। मैंने यह सीखा और उसे पंसद है।
इन वर्षों में चीन में ज्यादा लोग भारतीय नृत्य सीखने लगे हैं। इस गतिविधि में कई परिजनों ने अपने बच्चों के साथ भी हिस्सा लिया। वे अपने बच्चों को भारतीय नृत्य सिखवाना चाहते हैं।
भारतीय संस्कृति बहुत गहरी और व्यापक है। इसलिए मैं चाहती हूं कि यहां नृत्य सीखने से भारतीय संस्कृति के प्रति हमारी समझ बढ़ेगी। नाचना, ड्रम बजाना और गाना सीखना उनके लिए अच्छा है। मेरे बच्चे को भी ये पसंद है। मैं चाहती हूं वह इन चीज़ों को अच्छी ढंग से सीखेगा।