Web  hindi.cri.cn
आधुनिक चीनी शब्दकोष
2012-09-05 09:57:50

जुलाई 2012 में चीनी सामाजिक अनुसंधान केंद्र के चीनी भाषा अनुसंधान विभाग और व्यवसायिक मुद्रण संस्थान के सम्मिलित सहयोग से आधुनिक चीनी भाषा शब्दकोष का 6ठा संस्करण औपचारिक तौर पर प्रकाशित हो गया। इस शब्दकोष का अबतक 400 बार पुनर्मुद्रण तथा 50 लाख प्रति प्रकाशित हो चुका है। इस शब्दकोष को कई पुरस्कार भी मिल चुका है जैसे- राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार, राष्ट्रीय शब्दकोष पुरस्कार, राष्ट्रीय पुरस्कार आदी।

आज चीन की झलक कार्यक्रम में मैं आपलोगों को इस आधुनिक शब्दकोष को बारे में विस्तृत जानकारी दूंगा।

प्रसिद्ध शिक्षाविद् यू यी छंग कहते हैं कि वे अस्सी साल के हो चुके हैं लेकिन ऐसा कोई दिन नहीं रहा होगा जिस दिन शब्दकोष का इस्तेमाल नहीं किया होगा। क्योंकि शब्दकोष लोगों के अंतिम क्षण तक साथ देता है। आधुनिक चीनी शब्दकोष कई वर्ष पुराना शब्दकोष है जोकि हरेक शिक्षक के पास उपलब्ध होता है। यह न केवल बचपन के दिनों में उनका साथ दिया है बल्कि लोगों की पूरी जिंदगी भी इससे प्रभावित है।

1 जून 2009 को चीनी प्रधानमंत्री वन च्या पाओ बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साहवर्द्धन के लिए अपने हाथ से हस्ताक्षर किया हुआ आधुनिक चीनी शब्दकोष सभी जनजाती के बच्चों को भेंट में दिए । इससे पहले वन च्या पाओ ने छांग शा शहर के मा चिया ह गांव की बच्ची ली फांग के द्वारा स्थापित किया गया पुस्तकालय को भी अपना हस्ताक्षर वाला आधुनिक चीनी भाषा शब्दकोष भेंट में दिया।

आधुनिक चीनी भाषा शब्दकोष चीनी संस्कृति के प्रचार-प्रसार का मुख्य वाहक है। जिससे चीनी भाषा, उसकी उत्पत्ति, सभ्यता आदी के बारे में जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। यह न केवल बूढ़े लोगों को बल्कि बच्चों को भी अपने माध्यम से मातृभाषा के अलावा संस्कृति की भी जानकारी देता है। इस शब्दकोष ने चीनी शिक्षा जगत और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है।

1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040