Web  hindi.cri.cn
चीनी प्रकाशन विकास मंच
2012-08-27 17:03:57

चीन का 22वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला जून माह में निंग श्या ह्वी स्वायत्त प्रदेश में आयोजित किया गया। वर्ष 2006 से प्रत्येक पुस्तक मेले के दौरान विभिन्न प्रकाशन विभागों द्वारा एक फोरम आयोजित किया जाता है, जिसमें प्रकाशन क्षेत्र में व्यवसायिक विकास और संबंधित विषयों पर अध्ययन किया जाता है।

वर्तमान में प्रकाशन क्षेत्र में विकास के अवसरों, आम लोगों में विभिन्न संस्कृति के बारे में जानकारी, पाठकों की संख्या में वृद्धि, लोगों के नैतिक विकास में वृद्धि, संस्कृति का विकास आदि सवाल सभी प्रकाशन विभागों, लेखकों और पाठकों में मुख्य चर्चा का विषय है। आज के इस कार्यक्रम में हम आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

ई - बुक के विकास और मोबाइल सॉफ्टवेयरों के विकास से अब ई-बुक ज्यादा से ज्यादा पाठकों की पसंदीदा पुस्तक बन चुकी है जोकि इसके आगे के विकास के लिए भी नया रास्ता बनाया गया है। इस बार के प्रकाशन फोरम में, चीन के प्रसिद्ध इंटरनेट बाजार 360.कॉम के संस्थापक और सीईओ लियु छियांग तुंग के विचार में ई बुक प्रकाशन संस्थानों के लिए एक नया रूझान है। इसके बारे में उन्होंने आगे कहा कि कई लोग हमेशा मुझसे पूछा करते हैं कि हमलोग किताबों का प्रकाशन क्यों करते हैं। किताबों का मूल्य बहुत कम होता है। एक पुस्तक पर मिलने वाला मुनाफा सिर्फ कुछ ही युवान होता है। मैं बताता हूं कि हमारे इंटरनेट बाजार का उद्देश्य सिर्फ मुद्रित पुस्तकों को बेचना नहीं है बल्कि मुख्य रूप से भविष्य के लिए ई बुक के प्रकाशन के लिए तैयारी करना है। हमारी ई किताबें आनलाइन बाजार में पहले ही आ चुकी हैं। प्रतिदिन हमें दसियों हजार का ऑर्डर मिलता है।

पुस्तक किसी भी संस्कृति के बारे में जानने और उसे बढ़ाने का मुख्य माध्यम है। बांस की खपचियों पर लिखने से लेकर मुद्रण कला के विकास तक और फिर कागजी पुस्तकों के प्रसार तक चीन में पुस्तक पढ़ने का इतिहास लगभग 4000 साल पुराना है। विकास के आज दौर में ई बुक के विकास ने मुख्य रूप से पारंपरिक प्रकाशन संस्थानों के लिए एक चुनौति पैदा की है और साथ ही प्राचीन काल से चले आ रहे किताब पढ़ने के तरीके में भी परिवर्तन लाया है। आन ह्वी प्रांत के एक पारंपरिक प्रकाशन संस्थान के निदेशक छाव चिए ने कहा कि पढ़ाई के तरीके में परिवर्तन का एक मुख्य कारण पुस्तक विक्रेता के किताबों को बेचने के तरीके में परिवर्तन है। उन्होंने आगे कहा कि पहले जब किताब खरीदना था तो लोग शिनह्वा पुस्तक स्टोर में जाते थे। पिछली शताब्दी के 80 के दशक में किताबों के लिए शिनह्वा को सर्वोत्तम माना जाता था। आज किताब पढ़ने के तरीके में बदलाव आ चुका है। जैसे 360.कॉम ई पुस्तक बाजार, पाठकों को ईंटरनेट के अलावा मोबाइल उपकरणों के माध्यम से भी किताब पढ़ने की सुविधा देता है। इस तरह के बदलाव ने बुक स्टोरों से पाठकों और खरीददारों को भी अपनी तरफ खींच लिया है।

1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040