Web  hindi.cri.cn
चीन में मनोरंजक कृषि अर्थव्यवस्था का विकास
2012-08-13 16:53:44


पेइचिंग के उपनगर में एक इटली की विशेषता वाला मनोरंजक कृषि फार्म है। इसके निवेशक एक इटाली का व्यापारी है, उन्होंने वहां की इमारतें इटली की इमारत की तरह है तथा खान-पान की व्यवस्था भी इटली की तरह कर दी है। चीन में इस तरह के मनोरंजक कृषि फार्म की कमी है लेकिन पेइचिंग एक अंतरराष्ट्रीय शहर के लिए इस तरह के मनोरंजक कृषि केन्द्र की स्थापना इस शहर के लिए अच्छी बात है। इससे विदेशी व्यापार और उत्पाद की श्रेष्ठता से चीनी मनोरंजक कृषि फार्म के विकास को फायदा मिलेगा।
चीनी कृषि मंत्रालय के ग्रामीण उद्योग विभाग के निदेशक चांग थिएन ने हमारे संवाददाता को परिचय देते हुए कहा कि मनोरंजक खेती व्यवस्था चीन के लिए एक नयी चीज है। यह इधर के सालों में विकसित हुआ उद्योग है। मनोरंजक खेती व्यवस्था का मतलब है वैज्ञानिक डिजाइन से गांव की खेती परंपरा, किसानों के जीवन की विशेषता , कृषि उत्पादन की प्रक्रिया आदि को शहरी लोगों तक पहुंचाया जाए और उन्हें मनोरंजन के साथ साथ प्रकृति के साथ मेलजोल करवाया जाए। इधर के सालों में चीन में इस प्रकार के उद्योग का विकास बहुत तेजी के साथ हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल के अंत तक इस प्रकार के मनोरंजक खेती उद्योग में भाग लेने वाले लोगों की संख्या 7 करोड़ तक पहुंच गयी थी। इस व्यवसाय से जुड़े उद्यमों की संख्या 15 लाख से ज्यादा हो चुकी है। प्रति साल इस उद्योग की आय 1 खरब 50 अरब युवान से ज्यादा है और एक करोड़ 50 लाख किसानों को आर्थिक लाभ मिलता है। इस व्यवसाय से खेती तकनीक के प्रचार-प्रसार, संस्कृति के आदान-प्रदान और शहर और गांव के एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान है। मनोरंजन कृषि उद्योग गांव की परंपरागत उत्पादन कला को एक मनोरंजक कला में बदल सकता है। गांव को सुंदर और मनोरंजक बनाने के साथ-साथ किसानों की आमदनी में भी वृद्धि कर सकता है।
1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040