Web  hindi.cri.cn
श्यान शी प्रांत का मशहूर सेब
2012-06-11 11:46:25

हर साल जुलाई अगस्त महीने में चीन में सेब के पकने का समय आ जाता है। उत्तर-पश्चिम चीन में स्थित श्यान शी प्रांत अपने आकर्षक सेब के साथ देश का एक मुख्य सेब उत्पादन केंद्र बन गया है। श्यान शी प्रांत के येन आन, फु शिएन, शियान यांग आदि जिले अब सेब उत्पादन के बड़े बड़े केन्द्र बने। वर्तमान में श्यान शी में उत्पादित सेब दुनिया के कोने-कोने में निर्यात किया जाने लगा है। पूरे विश्व में बिकने वाले सेब का 10 प्रतिशत भाग श्यान शी प्रांत में उत्पादित होता है। श्यान शी प्रांत का 30 प्रतिशत से ज्यादा सेब दुनिया के 50 से अधिक देशों में निर्यात किया जाता है। लोगों का जाना पहचाना अंतरराष्ट्रीय ब्रांड कोकाकोला, पेप्सी, नेस्ले आदि सभी श्यान शी में उत्पादित सेब के जूस का प्रयोग करते हैं।

1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040