Web  hindi.cri.cn
महान चंगेज खां का मकबरा
2012-03-22 16:39:58

श्रोता दोस्तो, अभी जो आप गाना सुन रहे थे वह भीतरी मंगोलिया के अअरतुओस का लोक गीत चंगेज खां का घोड़ा का एक अंश था। भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश के पश्चिमी भाग में स्थित अअरतुओस शहर के कानदर घास मैदान में तीन विशाल मंगोलियाई शैली के महल शान से खड़े है। यह विश्वविख्यात चंगेज खां का मकबरा है। हरेक साल लाखों देशी विदेशी पर्यटक यहां पर सैर करने आते हैं। मंगोल भाषा में अअरतुओस का मतलब महलों का समूह है। मंगोल जाति के इतिहास में चंगेज खां एक महान प्रतापी व्यक्ति थे, साथ ही वे चीनी राष्ट्र के महान रणनीतिकार और राजनीतिज्ञ थे। 13वीं शताब्दी में उसने मंगोल जाति का एकीकरण कर नया और विशाल साम्राज्य की स्थापना की थी, इस तरह उसके बाद उस की संतान के लिए चीन के मध्य भाग में प्रवेश कर युवान राजवंश की स्थापना की नींव डाली गयी। चंगेज खां ने चीन और पश्चिम के बीच सांस्कृतिक और व्यापारिक आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

चंगेज खां की मृत्यु होने के बाद उसे किस स्थल पर दफनाया गया, यह आज तक रहस्य बना हुआ है। लेकिन बहुत पहले से ही यीचिनहुओलुओ क्षेत्र में चंगेज खां की पूजा के लिए महल स्थापित हुआ है। तो इसी स्थल का चुनाव क्यों किया गया। वास्तव में, इसके बारे में भी एक रोचक घटना है।

1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040