Web  hindi.cri.cn
अबा तिब्बती और छ्यांग जातीय स्वायत्त प्रदेश में बड़ी उपलब्धियां
2013-10-11 16:21:23

आम आबा नागरिकों के लिए उक्त आंकड़े वास्तिविक लाभ दिखाते हैं। 60 वर्षों के विकास और प्रगति से आबावासी सुखमय और खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। 24 वर्षीय छ्यांग जाती के युवा च्यांग छाओ को अपने जान्मस्थान के विकास और प्रगति के प्रति बहुत गर्व है। उसने कहा:

"इस वर्ष हमारे प्रिफेक्चर की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ की खुशियां मनाई जा रही है। मुझे बहुत गर्व हो रहा है। पिछले कुछ वर्षों में आबा प्रिफ्रेक्चर का बहुत अच्छी तरह से निर्माण हो रहा है। चाहे प्रिफेक्चर की राजधानी हो या अन्य 13 कांउटियां ही क्यों न हों, सभी जगह बहुत सुन्दर है। मुझे ऐसा लगता है कि मेरा जन्मस्थान दूसरे कई स्थलों से कहीं अधिक अच्छा है।"

सुन्दर प्राकृतिक दृश्य, लम्बा इतिहास, सीधे-सादे निवासी, लगातार उन्नत होती जीवन की गुणवत्ता और स्तर, इन सभी के कारण अधिकांश आबावासी अपनी जन्मभूमि से बाहर नहीं जाना चाहते। होंगयुआन कांउटी में रहने वाली तिब्बती महिला कोंगपोची एक सरकारी बुनियादी स्तरीय कर्मचारी है। 30 वर्षीय कोंगपोची दो बच्चे की मां है। उन्होंने कहा कि घर में तीन बहनें हैं और बहनों की शादी के बाद सभी परिजन माता-पिता के साथ रहते हैं। करीब दसेक परिजनों के साथ रहने और खाने से बहुत खुशी होती है। वर्तमान में घर में खाने, पीने, पहनने, प्रयोग करने और खेलने वाली सभी वस्तुएं मिल जाती हैं। वे खुशहाली के साथ अपना जीवन बिता रहे हैं। तिब्बती महिला कोंगपोची ने कहा:

"मुझे लगता है कि आजकल हमारे तिब्बती लोगों का जीवन बहुत खुशहाल है। घर में जीवन स्थिति और स्तर उन्नत सबकुछ उन्नत हो गए हं। देखिए मुझ जैसे बुनियादी स्तरीय सरकारी कर्मचारियों के पास व्यक्तिगत गाड़ी भी है। वर्तमान में हमारे प्रिफेक्चर में यातायात बहुत सुविधापूर्ण हो गया है। आस पास से लेकर दूर दराज़ तक जाने में बहुत सुविधा होती है।"

60 वर्षों के विकास और परिवर्तन से आबा प्रिफेक्चर में रहने वाले तिब्बती, छ्यांग, ह्वेई और हान जैसी जातियों के लोगों ने समाज की प्रगति और जीवन स्तर की उन्नति का लाभ उठाया है। आज आबा प्रिफेक्चर के किसान और चरवाहे शहर वासियों की तरह स्वच्छ पेयजल पीने लगे हैं, वे बड़े बड़े रंगीन टीवी अपने घरों में रखते हैं और कार्यक्रमों का मज़ा ले रहे हैं। आज आबा तिब्बती और छ्यांग जातीय स्वायत्त प्रिफेक्चर में मोबाइल फोन, कंप्यूटर, इन्टरनेट जैसे आधुनिक तकनीक हज़ारों परिवारों के पास हैं। सुविधापूर्ण यातायात से बाहर से अधिक पर्यटक यहां पर आते हैं। आबा प्रिफेक्चर की सड़कों पर चलते समय लोग पश्चिमी सछ्वान पठार की विशेष तिब्बती और छ्यांग जातीय रीति रिवाज़ों का मज़ा ले सकते हैं। छ्यांग जाति की विशेष बांसुरी के मुधर संगीत और तिब्बती जाति के हर्षोल्लास क्वोच्वांग नृत्य लोगों को आकृष्ट करते हैं। आबा, एक ऐसा स्थल है, जहां से लोग विदा नहीं होना चाहते।


1 2
संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040