Web  hindi.cri.cn
नदी मां के स्रोत में पारिस्थितिकी संरक्षण के लिए चाशी डोर्चे का प्रयास
2013-09-24 19:31:51

पारिस्थितिकी संरक्षण की चर्चा करते हुए चाशी डोर्चे ने जल के महत्व पर प्रकाश डाला। इसी दौरान उन्होंने बियॉन्ड बार्डर्स(सीमा पार तक) और बियॉन्ड ह्यूमन (मानव पार तक) वाले शब्दों का प्रयोग किया। उनका कहना है:

"सानच्यांग युआन का पानी संपूर्ण दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्वी एशिया के लोगों का पोषण करता है। यह सिर्फ़ मानव जाति और देशों की दृष्टि है। अगर और विशाल दृष्टि से देखा जाए, तो पता नहीं चलता कि कितनी जानें और जीव इन नदियों के पानी पर निर्भर रहते हैं। कुछ लोग ऐसा कहते हैं कि अगर तीसरा विश्व युद्ध हुआ, तो संभवतः पानी के लिए युद्ध होगा।"

इधर के सालों में सानच्यांग युआन क्षेत्र में पारिस्थितिकी की बहाली हो रही है। इसकी चर्चा में चाशी डोर्चे ने कहा:

"पिछले कुछ वर्षों में तीन नदियों में पानी ज्यादा बढ़ गया है। इसका श्रेय देश के महत्व और स्थानीय लोगों की कोशिशों को जाता है। पारिस्थितिकी संरक्षण के लिए चीन ने 7 अरब युआन की पूंजी लगाई है। साथ ही स्थानीय लोगों के विचार में परिवर्तन भी आया है। छिंगहाई-तिब्बत की पठारीय संस्कृति प्राकृतिक संस्कृति ही है, जिसका विकास पारिस्थितिक नियमों के अनुकूल होना चाहिए। अगर अनुकूल नहीं हुआ होता, तो उसका अनवरत विकास नहीं हो पाएगा। हाल के वर्षों में स्थानीय लोगों के पास प्राकृतिक संरक्षण वाली विचारधारा पैदा हुई है और वे प्रकृति का सम्मान करते हैं। छिंगहाई-तिब्बत पठार में बेशुमार पवित्र पर्वत और पवित्र झीलें हैं। इस प्रकार की सांस्कृतिक प्रणाली पर्यावरण संरक्षण के लिए लाभदायक है।"

स्थानीय पारिस्थितिकी संस्कृति के विस्तृत सर्वेक्षण और इसपर गहन रूप से सोच विचार करने के आधार पर चाशी डोर्चे सानच्यांग युआन पारिस्थितिकी संरक्षण संघ का नेतृत्व कर इस क्षेत्र में नदियों के पानी के संरक्षण पर जोर देते हैं, जिसका आधार संस्कृति ही है। उनके विचार में छिंगहाई-तिब्बत पठार की सभ्यता और संस्कृति पारिस्थितिकी संरक्षण का प्रतिबिंब है। प्रकृति बदलने के बजाए प्राकृतिक सभ्यता का सम्मान किया जाना चाहिए। स्थानीय पारिस्थितिक संस्कृति की चर्चा में चाशी डोर्चे में एक कहानी सुनाते हए कहा:

"स्थानीय नागरिक पीढ़ी-दर-पीढ़ी सानच्यांग युआन क्षेत्र का संरक्षण करते हैं। हमने पारिस्थितिकी संरक्षण के लिए कुछ ग्रामीण पर्यावरण संरक्षण सहायक गठित किया है। इस वर्ष स्थानीय चरवाहों से गठित सहायकों का सम्मेलन आयोजित हुआ। पेइचिंग विश्वविद्यालय के अध्यापक ली वनचुन, जो लम्बे समय में पर्यावरण संरक्षण अनुसंधान कार्य में संलग्न हैं, सम्मेलन में भी उपस्थित हुए। उन्होंने स्थानीय चरवाहों से तीन प्रश्न पूछे। पहला, अगर कोई व्यक्ति यहां घास के मैदान में खनन का विकास करने आया, तो तुम लोग मंज़ूरी दोगे या नहीं?स्थानीय गांव वासियों ने कहा ... नहीं । दूसरा सवाल है कि अगर यह खनन विकास तुम लोगों के लिए किया जाता है, और प्राप्त आय तुम लोगों को ही दी जाती है, तो मंज़ूरी दे देंगे या नहीं?स्थानीय गांववासियों ने कहा नहीं । तीसरा सवाल है कि अगर वैज्ञानिक और तकनीकी शक्ति प्रगतिशील है, खान की खुदाई के बाद वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से स्थिति बहाल की जाए, तो तुम लोग मंजूरी दे देंगे या नहीं?स्थानीय गांववासियों ने फिर भी कहा ... नहीं । उनका कहना है कि खनन विकास के बाद प्राकृतिक स्थिति पहले की ही तरह बहाल नहीं हो सकती। इस मिसाल से जाहिर है कि पर्यावरण संरक्षण कोई वितरण या तकनीकी मुद्दा नहीं है, यह दार्शनिक विचारधारा ही है। सानच्यांग युआन क्षेत्र में बसे चरवाहे एक दूसरे से मिलने के वक्त नमस्कार नहीं कहते। मुलाकात के समय उनका पहला वाक्य यह है कि'इस वर्ष वर्षा स्थिति कैसी है?घास मैदान में घास की स्थिति कैसी है?तुम्हारी भेड़ें और गाएं कैसी हैं?'इत्यादि। वहीं हमारे संघ के व्यक्तियों के बीच मुलाकात के शुरु में पहला वाक्य आमतौर पर यह है कि'इस वर्ष पारिस्थितिकी स्थिति कैसी है?'मुझे लगता है कि पारिस्थितिकी सानच्यांग युआन क्षेत्र में लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है।"

चाशी र्डोचे ने कहा कि स्थानीय पारिस्थितिकी संरक्षण स्थानीय लोगों द्वारा किया जाना चाहिए। यह सानच्यांग युआन क्षेत्र में पारिस्थितिकी संरक्षण में उनकी प्रमुख विचारधारा भी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग स्थानीय पारिस्थितिकी के साथ सह-अस्तित्व में विश्वास व्यक्त करते हैं। उन्हें इसका कैसा संरक्षण करना है उन्हें अच्छी तरह से मालूम है। पारिस्थितिकी संरक्षण से स्थानीय लोगों को लाभ भी मिलता है।

1 2 3
संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040