Web  hindi.cri.cn
छिंगहाई तिब्बती बहुल क्षेत्र में हॉलैंड के दंपति का"चीनी स्वप्न"
2013-06-18 18:12:24

हॉलैंड से आई बिया स्टीन्डम

तिब्बती कर्मचारी सोनान त्सो

कुछ दिन पहले वर्ष 2013 चीनी छिंगहाई हरित विकास निवेश मेला पश्चिमी चीन के छिंगहाई प्रांत की राजधानी शीनिंग शहर में आयोजित हुआ। इस मेले में हॉलैंड से आए एक दंपति पर हमारे संवाददाता की नज़र टिकी हुई है, जो अपने प्रदर्शनी हॉल में तिब्बती शैली के हस्त कलात्मक वस्तुओं के बारे में यहां आने वाले दर्शकों से परिचय करवा रहे हैं। तिब्बती पोशाक पहने हुए सुनहरे बालों और हरी आंखों वाली महिला बहुत आकर्षक हैं। छिंगहाई-तिब्बत पठार में स्थिति छिंगहाई प्रांत में यह दंपति क्यों आए हैं?वे क्यों तिब्बती शैली की हस्त कलात्मक वस्तुएं बेचते हैं ?हमारे संवाददाता ने इस दंपति के साथ साक्षात्कार किया।

"हम तिब्बती बहुल क्षेत्रों के किसानों और चरवाहों को हस्त कलात्मक वस्तुएं बनाना सिखाते हैं। इससे एक तरफ़ उनकी आय बढ़ती है और दूसरी तरफ़ तिब्बती संस्कृति के विकास और संरक्षण के लिए भी ये लाभदायक है।"

हमारे संवाददाता के साथ बातचीत के शुरुआत में हॉलैंड से आई बिया स्टीन्डम ने अपना परिचय देते हुए कहा कि वे पति क्लास स्टीन्डम के साथ दस साल पूर्व छिंगहाई के तिब्बती बहुल क्षेत्र आई थीं। यहां आने के बाद उन दोनों को प्राकृतिक सौंदर्य और सीधे-सादे तिब्बती बंधु बहुत पसंद आए। इसकी चर्चा में पत्नि बिया स्टीन्डम ने कहा:

"शुरूआत में हम मुख्य तौर पर अपने द्वारा बनाई गई हस्त कलात्मक वस्तुएं विदेशी पर्यटकों को बेचते थे। इसके अलावा आंशिक उत्पादों को कुछ यूरोपीय देशों में भी बेचा जाता है। लेकिन आज हमारी हस्त कलात्मक वस्तुओं की बिक्री ज्यादा तौर पर चीनी बाज़ारों में ही की जाती है। शांगाहाई, पेइचिंग और छङतु जैसे बड़े शहरों की दुकानों में हमारे उत्पाद पाए जाते हैं।"

तिब्बती लड़की सोनान त्सो छिंगहाई प्रांत के हाईनान तिब्बती प्रिफेक्चर की थोंगदह कांउटी से आई है। अब वह बिया दंपति के लिए काम करती है, जो मुख्य तौर पर स्थानीय तिब्बती बंधुओं को मापदंड-अनुकूल हस्त कलात्मक वस्तुएं बनाना सिखाती है। तिब्बती लड़की सोनान त्सो ने कहा:

"हमारे कारखाने में काम करने वाली महिलाएं दो भागों में बंटी हुई हैं। एक भाग की मज़दूर पशुपालन क्षेत्र से आई हैं। पहले वे मुख्य तौर पर चरागाहों में काम करती थीं। दूसरे भाग की मज़दूर ग्रामीण क्षेत्रों से आई हैं, जो पहले मुख्य तौर पर खेती का काम करती थीं। दिन में वे अपने घर में काम करती हैं और अवकाश के समय हस्त कलात्मक वस्तुएं बनने कारखाने में आती हैं।"

1 2
संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040