

च्यांगश्यांग टाउनशिप के चोंगशीन प्राइमरी स्कूल के बच्चों के गाने की आवाज़ पर"चल अस्पताल"रुक गया। स्कूल के सभी शिक्षक, छात्र और आसपास के गांववासी लाइन में खड़े होकर ली सूची और अन्य डॉक्टरों का इन्तज़ार कर रहे हैं। उनकी ह्दय रोग की जांच की जा रही है। डॉक्टर ली सूची ने कहा:"इस क्षेत्र में हमारा प्रमुख कार्य जन्मजात हदय संबंधी रोगों की जांच करना है, इसके साथ ही किसी अन्य रोगी का भी पता लगे तो हम उनका इलाज करेंगे। यह हमारी गतिविधि का मकसद है। गत् 80 के दशक के शुरू से ही हमने तिब्बत में जन्मजात हदय रोगों की जांच शुरू की। ऐसा कहा जा सकता है कि हमने पूरे तिब्बत के सभी गांवों और प्राइमरी स्कूलों का दौरा किया है।"
जांच से पता चला कि तिब्बत में जन्मजात ह्दय रोग की ज्यादा संभावना रहती है। करीब 20 हज़ार लोगों में से 60 लोग इस रोग से पीड़ित हैं। यह बीमारी दर भीतरी इलाके से 2 या 3 गुना अधिक है।
वास्तव में इसके इलाज का सबसे कारगर उपाय हार्ट का ऑपरेशन करना है। लेकिन तिब्बत जैसे समुद्र सतह से ऊंचे स्थान पर होने और कम ऑक्सीजन वाले क्षेत्र में इस प्रकार का ऑपरेशन करना पहले देश-विदेश में जटिल था।
बीस से ज्यादा सालों के अनुसंधान, जानवरों पर 200 बार के परीक्षण, सौ से ज्यादा बार की विफलता के बाद ली सूची ने पठार में जन्मजात हृद्य रोग के ऑपरेशन में महारत हासिल की। नवंबर 2000 में उन्होंने समुद्र सतह से 3700 मीटर की ऊंचाई पर हृदय ऑपरेशन किया था, यह विश्व में इसी क्षेत्र का पहला मामला है। इसके बाद से अब तक दस से ज्यादा वर्षों में ली सूची ने तिब्बत में हृदय रोग से पीड़ित 2700 से अधिक रोगियों का सफल ऑपरेशन किया।
"मनपा जनरल"ली सूची से लोका प्रिफैक्चर के गांववासी पूरी तरह परिचित हैं।"चल अस्पताल"चौथी बार यहां आया है। ली सूची स्टैथौस्कोप लगाकर ध्यान से एक-एक व्यक्ति की जांच कर रहे हैं और रोगी से पूछ रहे हैं।
डॉक्टर:तुम्हें कैसा लग रहा है?स्टैथौस्कोप से सुनने में हृदय की स्थिति ठीक है। आओ, मेरी गोद में आओ। उम्र कितनी है?
रोगी:आठ साल।
डॉक्टर:किस ग्रेड में पढ़ते हो?
रोगी:ग्रेड दो में।
डॉक्टर:तुम्हें कोई समस्या है?यहां थोड़ा प्रॉब्लम है। आओ हम एक बार फिर जांच करते हैं, यहां रजिस्टर करना है।
अभी आपने सुना, डॉक्टर ली सूची और एक बच्चे के साथ हुई बातचीत का एक अंश। डॉक्टर उसकी जांच कर रहे हैं।
प्राइमरी स्कूल में डॉक्टरों द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जाने के बाद किसी के हदद्य रोग की स्थिति का पता चलता, तो ली सूची और उनके साथी राजधानी ल्हासा वापस ले जाकर पूरी जांच करेंगे। बीमारी निश्चित होने पर उसका चीनी सेना की तिब्बती शाखा के अधीनस्थ जनरल अस्पताल में ऑपरेशन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस अस्पताल में सभी तिब्बती रोगियों का मुफ्त इलाज किया जाता है। इस प्रकार के ऑपरेशन की सफलता दर 98 प्रतिशत है और अब तक 8 करोड़ युआन का मुफ्त इलाज किया जा चुका है।
इसी कारण ली सूची और चल अस्पताल का स्थानीय तिब्बती लोग स्वागत करते हैं और कहते हैं:"मुक्ति सेना चिनचू मामी है, वे बहुत अच्छे हैं।"















