Web  hindi.cri.cn
युशू तिब्बती प्रिफैक्चर में आपदा के बाद पुनर्निर्माण और पारिस्थितिकी संरक्षण पर ध्यान
2012-11-15 10:18:12

अभी अभी समाप्त चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में भाग लेने वाले छिंगहाई प्रांत के युशू तिब्बती स्वायत्त प्रिफैक्चर के वरिष्ठ नेता तानखे ने स्थानीय पारिस्थतिकी पर्यावरण संरक्षण और भूकंप के बाद पुनर्निर्माण के बारे में अपना विचार व्यक्त किए, जिस पर लोगों का ध्यान केंद्रित हुआ है। उन्होंने कहा:"पार्टी की 18वीं कांग्रेस की रिपोर्ट ने पारिस्थितिकी सभ्यता को महत्वपूर्ण स्थान पर रखकर उसे चीनी विशेषता वाली समाजवादी कार्य के मूल ढांचे में शामिल किया। यह नए ऐतिहासिक दौर में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने प्रस्तुत महत्वपूर्ण रणनीतिक विचारधारा ही नहीं, मानव जाति की सभ्यता के विकास दलील का वैज्ञानिक सारांश भी है। जिससे जाहिर है कि हमारी पार्टी की सत्तारूढ़ विचारधारा गहरी हो गई और विकास व पर्यावरण के संबंध से जुड़े विचार भी बढ़ गये हैं।"

युशू प्रिफैक्चर छिंगहाई तिब्बत पठार के दक्षिण पश्चिमी भाग में स्थित है, जहां तीन नदियों यानी यांत्सी नदी, पीली नदी और लाछांगच्यांग नदी का उद्गम स्थल है। यही नहीं, यह स्थल पठार, हिम नदी, घास मैदान और दलदल भूमि आदि पारिस्थितिकी विविधतापूर्ण भूमि भी है। तानखे को छिंगहाई तिब्बत पठार के पारिस्थितिकी पर्यावरण की कमजो़री पूरी तरह मालूम है। उनकी नज़र में मौजूदा कांग्रेस की रिपोर्ट ने पारिस्थितिकी सभ्यता के निर्माण को शामिल किया, जिससे चीन में पारिस्थितिकी सभ्यता निर्माण का नया अध्याय जोड़ा जाएगा।

वर्ष 2012 में छिंगहाई प्रांत के युशू तिब्बती प्रिफैक्चर में गंभीर भूकंप आया, जिससे स्थानीय लोगों पर बुरा असर डाला। अब दो साल बीत चुके हैं और युशू प्रिफैक्चर नया नज़र आता है। वहां का पुनर्निर्माण कार्य भी जोरों पर है। तानखे ने कहा कि युशू के पुनर्निर्माण में एक अहम मांग पुनर्निर्माण और पारिस्थितिकी पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ा जाना है। यह सीपीसी की 18वीं कांग्रेस की रिपोर्ट में पारिस्थितिकी सभ्यता निर्माण का सबसे अच्छा प्रतिबिंब भी है। युशू तिब्बती प्रिफैक्चर की पार्टी समिति के सचिव शीर्ष नेता तानखे का कहना है:"वर्ष 2011 में कार्यान्वयन किया जा रहा पुनर्निर्माण हमारे देश में राष्ट्र स्तरीय प्राकृतिक संरक्षण केंद्र में किए जाने वाले सबसे बड़े पैमाने वाला प्रथम पुनर्निर्माण कार्य है। हमारे यहां पारिस्थितिक पर्यावरण कमज़ोर व संवेदनशील है, इस तरह संरक्षण का कड़ा अनुरोध होता है। पारिस्थितिक संरक्षण व आपदा के बाद पुनर्निर्माण के संबंध का अच्छी तरह निपटारा करना, पारिस्थितिक पर्यावरण संरक्षण के पूर्व शर्त पर हरे पुनर्निर्माण, सामंजस्यपूर्ण पुनर्निर्माण करना छिंगहाई प्रांत के विभिन्न स्तरीय पार्टी समितियों, सरकारों व निर्माण इकाइयों के सामने मौजूद सबसे बड़ा सवाल और परीक्षा है।"

तानखे ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में युशू प्रिफैक्चर में रिहायशी मकान का बंटवारा कार्य सुव्यवस्थित रूप से चल रहा है। इस वर्ष के अंत तक 80 प्रतिशत वाले नागरिक नए मकान में प्रवेश कर सकेंगे। बाकी लोगों का अच्छी तरह बंदोबस्त भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा:"कुछ दिन पहले हमारे प्रिफैक्चर के शीथांग क्षेत्र में रिहायशी मकानों का बंटवारा किया गया, नागरिकों की खूब प्रशंसा मिली। हमारी योजना है कि इस वर्ष के अंत तक कम से कम 80 प्रतिशत वाले नागरिक नए मकान में प्रवेश कर सकेंगे। अगर समय पर नए मकान में प्रवेश नहीं कर पाता, तो सरकार संबंधित बंदोबस्त के मुताबिक नागरिकों को सर्दियों का हीटर भत्ता भी देगी। ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोग सुरक्षित रूप से सर्दियों में दिन गुजार सकें।"

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040