Web  hindi.cri.cn
ल्हासा शहर की एक घरेलू सेवा कंपनी के मालिक की कहानी
2012-04-06 19:02:16

ल्वो यूंग का जन्म वर्ष 1975 में हुआ था। वह चीन के स्छवान प्रांत के सूई निंग काऊंटी का निवासी है। अब वह तिब्बत स्वायत प्रदेश की राजधानी ल्हासा शहर में एक घरेलू सेवा कंपनी का एक मालिक है।

ल्वो यूंग का घर गांव में है। जूनियर हाई स्कूल से स्नातक होने के बाद उसने रसोइए का काम सीखा था। उस समय उसने सोचा था कि खाना बनाना सीखने के बाद शहर में एक काम ढूंढ सकता है। इसे सीखने के बाद उस ने अपने गृहनगर में एक रेस्तरां खोला और दो साल तक वहां काम किया था। बाद में उसने सुना कि ल्हासा शहर में व्यापार करने के लिए भीतरी इलाकों से आसान से पैसे कमाएंगे। इसलिए वर्ष 2002 में अपने बड़े भाई के साथ उसने ल्हासा शहर में व्यापार शुरू किया। लेकिन एक साल बाद भी ज्यादा पैसे नहीं कमा पाया। इसलिए वह वापस भीतरी इलाका आ गया। दो साल बाद यानी वर्ष 2004 में उस ने एक बार फिर अपने बहनोई के साथ ल्हासा आकर इमारत निर्माण कार्य शुरू किया। उस समय उस का मुख्य काम स्थानीय नागरिकों के मकानों की मरम्मत करना या मकानों का पुन:निर्माण करना था। बाद में उसने इस की तकनीक को सीखा और अपने बहनोई को छोड़कर अपना काम शुरू किया।

इस व्यवसाय में काम करना व पैसा कमाना आसान नहीं है। ल्वो यूंग के पास ज्यादा पूंजी नहीं है। आम तौर पर इस व्यवसाय में पिछले पांच साल में उसने आधार तैयार किया है और इस के बाद के पांच सालों में कुछ पैसे कमाया। ल्हासा पहुंचने के पहले दो या तीन सालों में ल्वो यूंग का काम बहुत कठिन था। अब वह ज्आची मंदिर के पास काम करता है। वहां रहने व काम करने का एक जगह है। आने-जाने वाले कुछ पड़ोसियों को मालूम है कि वह यह काम करता है। अब कामों की स्थिति ठीक है। हर महीने कुछ काम कर सकते हैं। मरम्मत करने का काम रोज कर सकते हैं। वास्तव में ल्वो यूंग की कंपनी एक घरेलू सेवा कंपनी है।

ल्वो यूंग का काम रोज स्थिर नहीं है। कुछ समय काम मिल सकता है और कुछ समय नहीं। कुछ समय काम ज्यादा है और कुछ समय कम। लेकिन एक साल में देखा जाए, तो काम की स्थिति स्थिर है। गर्मियों में आम तौर पर अप्रैल से काम शुरू होता है। अगर परियोजना बड़ी है, तो नवंबर तक चलेगी। मरम्मत करने जैसा छोटा काम एक साल में रोज मिल सकता है। रोज सुबह 8 बजे ल्वो यूंग का काम शुरू होता है और शाम को 7 बजे तक चलता है। तिब्बती पंचांग के अनुसार नया वर्ष मनाने के दौरान काम बहुत है। उस दौरान जमा किए गए पैसे आम समय में दो महीने के पैसे के बराबर हैं। नवंबर के बाद तिब्बत में बहुत ठंडा है। अनेक परिवारों में पानी का पाइप खराब होता हैं। इसलिए इसे मरम्मत करने के फोन उठाने के बाद ल्वो यूंग व उस कंपनी के कर्मचारियों को तुरंत ही बाहर काम करने की जरूरत है।

वर्ष 2004 से ल्वो यूंग का आय हर साल दुगुना रहा है। अब हर साल कम से कम एक लाख य्वान मिल सकता है। वर्ष 2004 से पहले उस का आय सिर्फ कुछ हजार य्वान है। अब कुछ साल से एक लाख 50 हजार य्वान तक कमा सकता है। पिछले साल उसे एक लाख 40 हजार य्वान मिला था। ल्हासा में काम कठिन है, अगर आराम करना चाहता है, तो कम पैसा मिलेगा।

अब ल्वो यूंग की कंपनी में काम ज्यादा है। इसलिए अधिक लोगों को काम देना पड़ता है। उस कंपनी में हान जाति व तिब्बत जाति के कर्मचारी हैं। लेकिन अब हान जाति के कर्मचारी को रोज 180 य्वान मिलता है। हान जाति के कर्मचारियों का काम तिब्बत जाति के कर्मचारियों से अधिक है। क्योंकि हान जाति के कर्मचारियों को मालूम है कि यह काम कैसा होता है और वह काम कैसा करता है। तिब्बत जाति के कुछ कर्मचारियों को काम करने की तकनीक मालूम नहीं है। ल्वो यूंग तिब्बत जाति के कर्मचारियों को तकनीक सीखाने के बाद उन्हें काम दे सकता है।

अब ल्हासा में इस व्यवसाय में कंपनियों की संख्या अधिक है। ल्वो यूंग को उस की कंपनी की तरह की अन्य 20 से अधिक कंपनियां मालूम है। अगर अखबार देखा जाए, तो शायद इस तरह की 100 से अधिक कंपनियां ढूंढ सकती है। ल्हासा में पैसा कमाने का मौका अधिक है। वहां हर साल की छुट्टियां सिर्फ 20 दिन है, बाकि दिन काम करने की जरूरत है।

ल्वो यूंग को लगता है कि ल्हासा में तिब्बत जाति व हान जाति के बीच संबंध अच्छा है। उस के साथ संपर्क करने वाले अधिकांश तिब्बत जाति के लोग हैं। आम तौर पर घरेलू सेवा कंपनी तिब्बत जाति के लोगों को सेवा प्रदान करती है। ल्वो यूंग के अधिक तिब्बती दोस्त हैं। वे अच्छे व्यक्ति हैं। तिब्बती जाति के बूढे लोग बहुत अच्छे है। उन के घर जाने के बाद मक्खन चाय पी सकती है। कुछ समय बियर भी मिल सकता है।

14 मार्च की घटना के समय ल्वो यूंग ने तिब्बती लोगों के घर में काम किया था। उसने कहा कि इस घटना से उस के काम पर कोई कुप्रभाव नहीं पड़ा है। तिब्बती लोगों व उस के बीच संबंध पहले जैसा है। ल्वो यूंग ने कहा कि ल्हासा शहर की कुल स्थिति अच्छी है। हम पूरी कोशिशों से अपना काम करते हैं।

घरेलू सेवा के काम की विशेषता है अन्य लोगों का काम करना। अगर अच्छी तरह काम करते हैं, तो ल्वो यूंग को लगता है कि अन्य लोगों को सहायता व मदद देता है। ल्हासा में अच्छी तरह काम करता है, तो लोगों का विश्वास मिल सकता है। अगली बार उन लोगों को दुबारा ल्वो यूंग की कंपनी जाकर लोगों को काम मिल सकता है।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040