Web  hindi.cri.cn
वसंत त्योहार
2011-04-21 14:23:30
वसंत त्योहार को न केवल चीन में बल्कि एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है,इसलिए इसे एशियाई नए साल के रुप में भी देखा जाता है।वसंत उत्सव की पूर्व संध्या को परिवार के सब लोग एक साथ मिल बैठ कर खाना खाते हैं और गुजरे साल को विदाई देते हैं।वसंत उत्सव के आरंभ से सर्दी का मौसम भी विदा ले लेता है।वसंत उत्सव की शुरुआत चीनी कैलेंडर के अनुसार पहले माह की पहली तारीख से होती है और अंत इसी माह के 15वें दिन लैंटरल उत्सव से।चीनी कैलेंडर का उदय सदियों पहले हुआ था,और इस के साथ कई मिथ और कहानियां जुड़ी हुई हैं जिन से पता चलता है कि प्राचीन समय में चीनी लोंगो की क्या मान्यतांए,और विश्वास थे।

चीनी नए साल के साथ जुड़े विश्वास और कहानियों में माना जाता है कि एक मिथकीय राक्षस नियन नए साल के पहले दिन आ कर गावों में पशुओं को,बच्चों को उठा लेता था और फसलों को बरबाद कर देता था। इसलिए खुद की रक्षा करने के लिए गावंवाले साल के पहले दिन अपने घर के दरवाजे के बाहर खाना रख देते थे। यह मान्यता थी कि नियन उन के द्वारा बनाए गए भोजन को खा कर तृप्त हो जाता है और फिर वह उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाता। लेकिन एक बार लोगों ने देखा कि नियन एक बच्चे से डर गया जिस ने लाल रंग के कपड़े पहने हुए थे। लोगों को पता चल गया कि नियन लाल रंग से डरता है,इसलिए नए साल के आरंभ से पहले लोग लाल रंग की लालटेन घर के बाहर टांगने लगे और लाल रंग की झंड़ियां दीवारों पर और खिड़कियों पर लगाने लगे । पटाखे चला कर भी लोग नियन को भगाने लगे। उस के बाद नियन कभी गांव में नहीं आया। बाद में नियन को एक प्राचीन ताओवादी मोंक होंगच्युन ने पकड़ लिया। कालांतर में नियन होंगच्युन लाओचु माऊंट बन गया।

चीनी नए साल के अलावा दुनिया में शायद ही कोई और जगह य़ा ऐसा उत्सव होगा जब करोंड़ों की तादाद में लोगों का एक ही समय एक जगह से दूसरी जगह जाना होता हो। हर चीनी व्यक्ति,चाहे दुनिया में वह कहीं भी रहता हो,वसंत उत्सव की पूर्ववेला में अपने परिवार के साथ भोजन करने के लिए हजारों मील की यात्रा कर के भी घर पहुंचना चाहता है।चीन के औद्योगिक शहरों में काम करने वाले मजदूरों का हुजुम रेलवे,बस से अपने गांव के लिए रवाना होता है।चीनियों की अपने घर पहुंचने की इस गतिविधि को चीनी में एक नाम भी दिया गया है....chun yun छुन युन यानि कि वसंत उत्सव के लिए की जाने वाली यात्रा।

वसंत उत्सव 15 दिन चलता है और हर एक दिन विशेष रस्म पूरी की जाती है।पहले दिन लोग परिवार के वरिष्ठ सदस्यों जैसे माता,पिता,दादा-दादी.नाना-नानी के घर जा कर उन्हें मिलते हैं।विवाहित लोग छोटे बच्चों को शुभकामना के साथ लाला लिफाफे में पैसे डाल कर देते हैं।पटाखे चलाए जाते हैं ताकि पटाखों की आवाज से पिछले साल का दुर्भाग्य भाग जाए। व्यापारी अपने कर्मचारियों को बोनस भी देते हैं।

दूसरे दिन विवाहित महिलाएं अपने मां बाप के घर जा कर उन से मिलती हैं।लोग कुत्तों को खाना खिलाते हैं,यह मान्यता है कि सारे कुत्तों का जन्म इसी दिन हुआ है।पूर्वजों की और ईश्वर की पूजा भी इस दिन की जाती है।तीसरे दिन को छ खोउ chi kou कहा जाता है।छ खोउ का अर्थ है परेशान करने वाला देवता।आम तौर पर इस दिन को दोस्तों व रिश्तेदारों से मिलने के लिए अच्छा नहीं माना जाता।पांचवे दिन लोग चाओत्ज खाते हैं।यह दिन सम्पत्ति के देवता का जन्मदिन भी है।इस दिन भी लोग पटाखे चला कर क्वान यु यानिकि का ध्यान आकर्षित करते हैं ताकि उन का भाग्य अच्छा रहे।सातवां दिन आमजन का जन्मदिन माना जाता है,चीनी में इसे रन र कहते हैं।इस दिन कच्ची मछली का सलाद खाने की परंपरा है।आठवें दिन जेड सम्राट के जन्मदिन की पूर्वसंध्यां पर एक बार फिर सारे परिवार के साथ रात्रि भोज होता है।इस दिन लोग काम पर वापिस आ जाते हैं,आफिस और दुकानें खुलने लगती हैं।दुकानदार कंपनियां अपने कर्मचारियों को खाना खिला कर उन के द्वारा अब तक किए काम के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं।नौंवा दिन स्वर्ग के सम्राट जेड़ का जन्मदिन है।ग्यारहवें और बारहवें दिन दोस्तों और रिश्तेदारों को खाने पर आमंत्रित किया जाता है।तेरहवें दिन लोग दो हप्ते तक दबा कर खाए खाने के बाद आमाशय को साफ करने के लिए शाकाहारी भोजन करते हैं।इस दिन चीन की लगभग हर संस्था में क्वान यु की पूजा की जाती हैं।क्वान यु हान वंश में हुआ था और चीनी इतिहास में वह सर्वश्रेष्ठ यौद्धा माना जाता है।वह न्याय,ताकत,सत्य

और ईमानदारी का प्रतीक भी है ।ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार दुश्मन ने उसे धोखे में डाल कर उस का सिर कलम कर दिया था।अपने जीवन में क्वान यु ने 100 युद्ध जीते थे।चीन में लगभग हर व्यापारी का भी यही लक्ष्य रहता है।क्वान यु को लोग सम्पत्ति का और सफलता का देवता भी मानते हैं।

नये साल के पंद्रहवें दिन को युआन श्याओ चे या शांग युआन चे अथवा लैंट्रन उत्सव भी कहा जाता है।इस दिन लोग चावल के आटे के मीठे भरवां उबाले हुए लडडू यानि कि चावल के मीठे डंपलिंग खाते हैं,रात को आत्माएं घर का रास्ता न भटक जाएं इस लिए घर के बाहर मोमबत्तियां जला कर रखी जाती हैं और रास्तों पर लैंट्रन टांगी जाती हैं।मलेशिया और सिंगापुर में इस दिन अविवाहित लड़कियां अपने जीवन साथी खोजने के लिए संतरे पर अपना संपर्क पता या नम्बर लिख कर नदी या झील में बहा देती हैं और अविवाहित पुरुष उन संतरों को निकाल कर खाते हैं,संतरे का स्वाद प्यार पाने का इशारा माना जाता है ।मीठा संतरा अच्छे भाग्य का और खट्टा संतरा बुरे भाग्य का प्रतीक होता है।

श्रोताओ तो इस तरह चीनी नए साल का सब से बड़ा पारंपरिक त्योहार मनाया जाता है। आशा है आप को यह कार्यक्रम पसंद आया होगा। आप अपनी राय हमें लिख सकते हैं।या हम से संपर्क कर सकते हैं।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040