Friday   may 30th   2025  
Web  hindi.cri.cn
तिब्बत में दस लाख भूदास मुक्ति दिवस की गतिविधि आयोजित
2011-03-30 15:35:26

28 मार्च को चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में दस लाख भूदास मुक्ति दिवस है। 25 मार्च को सुबह इसे मनाने के लिए तिब्बत के लोका प्रिफेक्चर के स्थानीय लोगों ने अपने आप बनाया गया"भूदासों की आंसू"नामक नाटक प्रदर्शित किया। जिसका मकसद है इतिहास को याद कर वर्तमान के मूल्य को समझा जाए।

लोका प्रिफेक्चर का कसोंग गांव तिब्बत में लोकतांत्रिक सुधार के बाद स्थापित ऐसा गांव है, जहां तिब्बत में स्थित चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की पहली शाखा स्थापित हुई है। वर्ष 1959 में तिब्बत में लोकतांत्रिक सुधार से दस लाख भूदासों को मुक्ति मिली। इसे मनाने के लिए कसोंग गांव के स्थानीय निवासियों ने अपने आप बनाया गया"भूदासों की आंसू"नामक नाटक प्रदर्शित किया, जिसमें लोकतांत्रिक सुधार से पहले कसोंग जागीर में अमानवीय व्यवहार पीड़ित भूदासों की सच्ची कहानी सुनाई गई। स्थानीय निवासी पाईमा चाशी ने भूदास चिले दोची का पात्र निभाया। उन्होंने कहाः

"नाटक प्रस्तुति के दौरान मुझे इसपर बड़ी दुख हुई कि हमारा पुरानी पीढ़ी के लोग इस तरह का दूभर जीवन बिताते थे। मैं इतनी दुख थी कि अक्सर आँखों में आँसू आ जाते थे।"

भूदासों की आंसू नामक नाटक तिब्बत में बहुत लोकप्रिय रहा है। बुज़ुर्ग लोसांग ने कहा कि नाटक में पुराने समय का उनका सच्चा जीवन प्रस्तुत हुआ है। लोगों को यह देखना चाहिए, ताकि उन्हें आज का सुखमय जीवन के मूल्य को समझ सके। लोसांग का कहना है:

"खेद की बात है कि हम जैसी पीढ़ी लोगों का सबसे सुनहरा समय भूदास बने थे। लेकिन चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में हमारा आज का जीवन बहुत सुखमय है। इस तरह हम अपने संतानों को आज को मूल्यवान समझने का शिक्षण करते हैं।"

पचास से ज्यादा समय में कसोंग गांव के लोगों के जीवन में भारी परिवर्तन आया। गांव में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की शाखा के उप प्रधान चांग श्याओ पो ने इस नाटक की तैयारी के दौरान अभिनेता और अभिनेत्री के प्रदर्शन वस्त्र के बारे कहा:

"आज का जीवन बहुत अच्छा हो गया है। कुलिन लोगों का वस्त्र मिलना बहुत आसान है। किसी एक परिवार में लोगों का वस्त्र पुराने समय के कुलिन लोगों का वस्त्र बन सकता है, आज भूदासों का वस्त्र प्राप्त करना मुश्किल है। आम नागरिकों का कपड़ा नया है, हम उसे पत्थर से नष्ट कर भूदास के पहने वाले वस्त्र बनाते है।"

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040