Tuesday   Aug 12th   2025  
Web  hindi.cri.cn
ढोली सकरा, बिहार के जसीम अहमद आदि श्रोता चीन भारत मैत्री के बारे में पत्र उद्धरण
2010-08-18 14:28:30

अनिल:यह चाइना रेडियो इन्टरनेशनल है। श्रोताओं को अनिल का प्यार भरा नमस्कार।

थांग: श्रोताओं को श्याओ थांग का भी नमस्कार। दोस्तो, आज के इस कार्यक्रम में हम कई श्रोताओं द्वारा भेजे गए पत्र पढ़ेंगे, फिर आप चीन की यात्रा करने वाले भारतीय युवा प्रतिनिधि मंडल के सदस्य सत्यजीत से हुई बातचीत सुनेंगे, अंत में भारत की यात्रा करने वाली हमारी संवाददाता श्याओ यांग द्वारा भेजी गई एक विशेष रिपोर्ट पेश की जाएगी।

अनिल:अच्छा, सबसे पहले हम पढ़ते हैं, इलाहाबाद के श्रोता रवि श्रीवास्तव द्वारा भेजा गया एक ई मेल, जिसमें उन्होंने कहा कि आपका ई-मेल मिला बहुत-बहुत शुक्रिया! यकीन मानिए हिन्दी विभाग से जब ई-मेल मिलता है तो खुशी से झूम उठता हूँ, शांगहाई विश्व मेले को लेकर मेरी खास दिलचस्पी है और इससे संबंधित ख़बरें भी नियमित रूप से पढ़ता रहता हूँ, साथ ही आपको लिखता भी रहता हूँ। "नग्न विवाह"सम्बंधी आलेख जीवन और समाज कार्यक्रम में सुना बेहद अच्छा लगा, विवाह के महँगे खर्च के अलावा समय की भी बचत होती है. लेकिन जब समाचारों में चीन पर प्राकृतिक आपदा का समाचार पढ़ता हूँ तो मन व्यथित हो जाता है, आजकल दक्षिण चीन में बाढ़ से जो तबाही मची है वो मुझे परेशान करती है।

आपके प्रोग्राम निश्चत ही बेहतरीन हैं और हमेशा उत्साहित करते रहते हैं, मेल का जवाब जरूर दीजिएगा।

रवि भाई, आजकल हमारे कई श्रोता ईमेल के जरिए हमें पत्र लिखते हैं, हम भी समय-समय पर ईमेल से उन्हें जवाब देते हैं। आपका ईमेल पाकर हमें भी खुशी हुई। हमें आपके नए ई-मेल का इंतजार रहेगा।

थांग: ढोली सकरा, बिहार के जसीम अहमद ने पत्र भेजकर चीन भारत मैत्री के बारे में लिखा है कि, पहली अप्रेल भारत चीन की राजनीतिक संबंध की 60वीं जयंति पर JNU के प्रोफैसर डॉ. सिंह से विस्तृत बातचीत सुनी। हर मुद्दों पर बातचीत की गई। द्विपक्षीय व्यापार पर बातचीत हुई। दोनों देश हर क्षेत्र में एक दूसरे की मदद कर रहे है। चाहे आर्थिक उत्थान का क्षेत्र हो, कार्बन उत्सर्जन के मसले पर, दोनों देशों की राय समान है। शिक्षा खेल के क्षेत्र में भी दोनों एक दूसरे के सहयोगी है, जिस तरह दोनों देशों की सभ्यता पुरानी है, उसी तरह दोनों की मित्रता भी युगों युग की है। डॉ. कोटनिस को नेटीजनों द्वारा चीन के दस सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय मित्र के रूप में चुना गया। वर्ष 1954 से शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के पांच सिद्धांत यानी पंचशील सिद्धांत पर दोनों देश सहमत हैं, और अमल कर रहे हैं। हिन्दी चीनी भाई-भाई का नारा देकर दोस्ताना ताल्लुकात को और मज़बूत बनाया गया। उम्मीद करता हूँ कि आने वाले समय में संबंध और बेहतर होगा, मित्रता और मज़बूत होगी।

अनिल:अच्छा बहनो और भाइयो, अब मेरे पास है ओरैया, उत्तर प्रदेश के अलहिन्द रेडियो लिस्नर्स क्लब के रिज़वान सज्जाद द्वारा भेजा गया पत्र, जिसमें उन्होंने सी.आर.आई के बारे में एक कविता लिखी है। सी.आर.आई. सबका प्यारा है

प्रसारण इसका न्यारा है

हम प्रतिदिन इसको सुनते हैं

नित ज्ञानवृद्धि भी करते हैं

देश विदेश के समाचार सुनाता

यह हम सबके मन को भाता

ज्ञान बढ़ाता दिल बहलाता

नयापन है इस में और राचकता

भारत चीन की मित्रता पुरानी

मित्रता हमें है और बढ़ानी

भारतीय चीनी है भाई-भाई

हम सबका प्यारा सी. आर. आई.

थांग:दोस्तो, खानपुर, पाकिस्तान के हाशमी लिस्नर्स कल्ब के जलील अहमद हाशमी ने कई बार हमें फोन कर कहा कि उनका क्लब हर रोज एक सम्मेलन आयोजित करता है, सम्मेलन में भाग लेने वाले क्लब के सदस्य सी.आर.आई हिन्दी सेवा के कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करते हैं। इसके बाद वे कभी कभार हमें फोन कर अपने क्लब सम्मेलन के बारे में खबर देते हैं। इसके लिए हाशमी भाई और क्लब के अन्य सदस्यों को धन्यवाद। आपके द्वारा भेजे गए पत्र हमें मिल गए हैं। हिन्दी में लिखे पत्र हमें बहुत अच्छा लगते हैं। हमें आपके नए पत्रों का इन्तज़ार रहेगा।

अनिल:दोस्तो, गत जून में भारतीय युवाओं के प्रतिनिधि मंडल ने चीन की मैत्रीपूर्ण यात्रा की। भारतीय युवा प्रतिनिधियों ने शांगहाई, होफ़ेइ और छोंगछिंग तीन शहरों का दौरा किया। हमारी संवाददाता श्याओ थांग की मुलाकात युवा प्रतिनिधि मंडल के सदस्य सत्यजीत से हुई। अब सुनिए अपनी चीन यात्रा के बारे में उन्होंने क्या कहा।

थांग: दोस्तो, इस वर्ष चीन और भारत के बीच कूटनीतिक संबंध की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर जून के अंत में सी.आर.आई ने एक संवाददाता दल भारत भेजा और भारत के कई जाने माने व्यक्तियों व आम लोगों से इन्टरव्यू लिया। हमारी संवाददाता श्याओ यांग उनमें से एक है, अब सुनिए उनके द्वारा भेजी गई एक रिपोर्ट।

अनिल:अच्छा दोस्तो, आज का यह कार्यक्रम यही समाप्त होता है। अब श्याओ थांग और अनिल को आज्ञा दें, नमस्कार।

थांग:नमस्कार।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040