Web  hindi.cri.cn
2011 दावोस मंच में चीनी प्रधान मंत्री व प्रतिनिधियों का वार्तालाप
2011-09-15 16:25:44

2011 ग्रीष्मकालीन दावोस मंच में उपस्थित चीनी प्रधान मंत्री वन चापाओ ने 14 सितम्बर को विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष क्लाउस स्चवाब तथा मंच में उपस्थितों के चीनी व विदेशी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। बातचीत में प्रधान मंत्री वन चापाओ ने मंच में बहुचर्चित सवालों पर अपने मत जताए और कहा कि यह मंच विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के बीच विचारों का आदान प्रदान वाला ही नहीं, बल्कि उन के और चीनी जनता के बीच रायों का विनिमय भी है।

बातचीत में प्रधान मंत्री वन चापाओ ने कहा कि चीन अब विश्व के विकास से अभिन्न हो गया है, सर्वप्रथम चीन अपने देश के मामलों का अच्छा इंतजाम करता रहेगा, साथ ही अन्तरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के सुधार व वित्तीय सुधार को बढ़ाने की कोशिश करेगा, ताकि विश्व अर्थव्यवस्था स्थिर रूप से विकसित हो जाए एवं अर्थतंत्र में प्रबल, अनवरल और संतुलित वृद्धि हो।

यूरोप के बारे में श्री वन चापाओ ने कहा कि अब यूरोप के कुछ देशों में चल रहे संप्रभु कर्ज संकट के निरंतर विस्तार की रोकथाम की जाने की निहायत जरूरत है। उन्होंने चीन यूरोप संबंध के बारे में अपनी उम्मीद भी बतायी।

यूरोप चीन के साथ संपूर्ण रणनीतिक सहयोग का साझेदार है, चीन हमेशा यूरोप की अर्थव्यवस्था में आने वाली उन्नति और समस्याओं पर ध्यान देता है। यूरोप के कुछ देशों में जब कर्ज संकट आया, तो चीन ने स्पष्ट किया था कि हम उसे सहायता देने को तैयार हैं, इस के लिए चीन यूरोप में अपना निवेश बढ़ाएगा। साथ ही मेरी भी उम्मीद है कि यूरोपीय संघ के नेता और प्रमुख यूरोपीय देशों के नेता भी साहस का परिचय देते हुए रणनीतिक ऊंचाई पर चीन यूरोप संबंध देखेंगे और चीन के संपूर्ण बाजार अर्थव्यवस्था स्थान को मान्यता देंगे। दरअसल, विश्व व्यापार संगठन के नियमों के मुताबिक चीन का संपूर्ण बाजार अर्थतंत्र स्थान 2016 तक सारी दुनिया में माना जाएगा, यदि इस से थोड़े समय पहले माना जाए, तो वह दोस्तों में मित्रता का इजहार है।

अमेरिका के संदर्भ में चीनी प्रधान मंत्री वन चापाओ ने कहा कि अमेरिका विश्व का सब से बड़ा विकसित देश है, उस के सशक्त आर्थिक शक्ति, मजबूत वैज्ञानिक तकनीकी आधार तथा प्रचुर प्रतिभाएं होते हैं। हमें विश्वास है कि अमेरिका अपनी कठिनाइयों को दूर करने में सक्षम हो और पूर्ण आर्थिक पुनरूत्थान हासिल हो। लेकिन हमें यह भी आशा है कि अमेरिका सही अर्थ-नीति अपनाएगा तथा वित्तीय व बैंकिंग स्थिरता बनाए रखेगा, ताकि निवेशकों के हितों की सुरक्षा हो सके और उन का विश्वास बनाए रखा जा सके।

मौजूदा दावोस मंच का थीम आर्थिक वृद्धि की गुणवत्ता पर ध्यान देना है, विभिन्न उद्योगपतियों के सवालों के जवाब में प्रधान मंत्री वन चापाओ ने चीन के विकास की वर्तमान स्थिति का उदाहरण देते हुए गुणवत्ता की वृद्धि की व्याख्या की, उनका कहना हैः

पहला, संपूर्ण, संतुलित और अनवरल वृद्धि होना चाहिए। जहां तक चीन का मामला है, तो इसके लिए चीन को असंतुलित क्षेत्रीय विकास व शहरी ग्रामीण असंतुलित विकास की समस्या हल करना चाहिए। दूसरा, गुणवत्ता की वृद्धि विज्ञान व तकनीक पर आधारित हो और उसमें विज्ञान तकनीक की बढ़ोतरी हो। तीसरा, गुणवत्ता की वृद्धि में निम्न कार्बन, हरित विकास व पर्यावरण संरक्षण हो और चौथा, गुणवत्ता की वृद्धि जनजीवन के सुधार से जुड़ी हो।

चीन की राजनीतिक व्यवस्था के सुधार से जुड़े सवालों के जवाब में प्रधान मंत्री वन चापाओ ने कहा कि चीन में इसके लिए पांच कार्यों पर कायम होगा, अर्थात कानून के मुताबिक प्रशासन चलाए, सामाजिक न्याय बढ़ाए, न्यायिक निष्पक्षता कायम हो, जनता के लोकतंत्र अधिकार की रक्षा की जाए एवं दृढता से भ्रष्टाचार का विरोध किया जाए। श्री वन चापाओ ने कहा कि सब से अहम काम लोकतंत्र का विस्तार करना है। चीन अडिग रूप से सामाजिक न्याय बढ़ाएगा और दृढ संकल्प के साथ भ्रष्टाचार का विरोध करता है।

अफ्रीका के विकास के बारे में सवालों के जवाब में चीनी प्रधान मंत्री वन चापाओ ने कहा कि अफ्रीका को सहायता देने के बारे में चीन की नीति का मकसद आत्मविकास के लिए अफ्रीकी जनता की क्षमता बढ़ाना है ताकि वहां जनजीवन में सुधार लाया जा सके और चीनी सहायता से वहां के आम लोगों को ठोस फायदा हासिल हो। अफ्रीका को चीन की सहायता निस्वार्थ है। बातचीत में श्री वन चापाओ ने अफ्रीका को सहायता देने के बारे में चीन के सिद्धांत को दोहरायाः

पहला, आपसी समादर, समानता व परस्पर लाभ वाले सिद्धांत पर कायम हो। दूसरा, अफ्रीका की प्रभुसत्ता व प्रादेशिक अखंडता का बराबर सम्मान किया जाए और अफ्रीकी जनता द्वारा चुने गए विकास रास्ते का आदर किया जाए। तीसरा, समानता, आपसी लाभ और साझा विजय के सिद्धांत पर कायम हो। इन के अलाना सहयोग के दौरान संसाधनों के युक्तिसंगत दोहन व विकास, पर्यावरण के संरक्षण तथा स्थानीय संस्कृति की रक्षा भी की जानी चाहिए।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040