Web  hindi.cri.cn
दावोस मंच के अध्यक्ष से मिले वन च्यापाओ
2011-09-14 10:53:16

चीनी प्रधानमंत्री वन च्यापाओ ने 13 सितंबर को ता लिआन में दावोस मंच के अध्यक्ष क्लोउस स्चवाब से मुलाकात की। इस मौके पर वन च्यापाओ ने कहा कि सभी देशों एक साथ सहयोग कर विश्व अर्थव्यवस्था की मजबूती, सतत और संतुलित विकास के लिये और ज़्यादा प्रयास किए जाने चाहिए।

वन च्यापाओ ने कहा कि वर्तमान में विश्व अर्थव्यवस्था धीरे धीरे आगे बढ़ रही है। लेकिन इसके लिए कुछ अनिश्चित व अस्थिर कारण भी ज़िम्मेदार हैं। चुनौती गंभीर है, इसलिये हमें न केवल साहस और बुद्धिमता दिखाने की जरूरत है, बल्कि आत्मविश्वास भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि ग्रीष्मकालीन दावोस मंच की स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ से लेकर आगामी,विश्व,नवाचार और युवाओं के उन्मुख करने के उद्देश्य का पालन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में एक साथ चुनौतियों का सामना करने में सकारात्मक भूमिका निभायी है। इस वर्ष दावोस मंच का विषय"वृद्धि की गुणवत्ता के बारे में चिंतन, आर्थिक संरचना पर नियंत्रण "है। यह वर्तमान स्थिति के विकास की ज़रूरतों के अनुकूल है।

स्चवाब ने कहा हालांकि अब विश्व अर्थव्यवस्था मुश्किलों का सामना कर रही है, फ़िर भी विश्व अर्थव्यवस्था भरोसा करने के कारण भी मौजूद हैं। चीन के आर्थिक विकास ने विश्व में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चीन के साथ घनिष्ट सहयोग कर ग्रीष्मकालीन दावोस मंच को विश्व के तमाम क्षेत्रों के लोगों के लिये आदान-प्रदान करने का एक मंच बनाया जाएगा। साथ ही आम सहमति व सामंजस्य के ज़रिए नवाचार और विकास को आगे बढ़ाया जाएगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2011 ग्रीष्मकालीन दावोस मंच 14 से 16 सितंबर तक ता लिआन में आयोजित होगा। और चीनी प्रधानमंत्री वन च्यापाओ उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।

(रमेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040