Web  hindi.cri.cn
चीन के विदेश मंत्री और फ्रांसीसी विदेश मंत्री के बीच वार्ता
2011-09-13 18:14:25

चीन के विदेश मंत्री यांग चेछी ने 13 सितम्बर को पेइचिंग में फ्रांसीसी राज्य ,विदेश व यूरोपीय मामलों के मंत्री जुप्पे के साथ वार्ता की।

यांग चेछी ने कहा कि वर्तमान विश्व जटिल रुप से और गंभीर रुप से बदल रहा है। चीन और फ्रांस के बीच सहयोग को आगे बढ़ाना और चुनौती से समान रुप से निपटना विश्व शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।

जुप्पे ने कहा कि चीन के तेज़ विकास में प्राप्त होने वाली उपलब्धि ने उन पर गहरी छाप छोड़ी है और चीन का शांतिपूर्ण विकास फ्रांस के लिए खतरे के बजाय मौका है। फ्रांस अंतर्राष्ट्रीय मामलों में चीन की भूमिका को बहुत महत्व देता है और जी-20 के बीच सहयोग को और बढ़ाने में चीन की सकारात्मक भूमिका की प्रशंसा करता है।

लीबियाई स्थिति के बारे में दोनों पक्षों ने कहा कि वे लीबियाई जनता की अभिलाषा का आदर करते हैं और संयुक्त राष्ट्र को लीबिया की पुर्ननिर्माण की प्रक्रिया में नेतृत्वकारी भूमिका निभानी चाहिए।(देव)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040