Web  hindi.cri.cn
परमणु सुरक्षा कार्यक्रम परियोजना के प्रस्ताव के लिये चीन का समर्थन
2011-09-13 16:35:35

12 सितंबर को वियना में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संस्था यानि आई.ए.ई.ए. की परिषद सभा में परमाणु सुरक्षा कार्यक्रम परियोजना के प्रस्ताव की समीक्षा की गयी।चीन ने इस समीक्षा का समर्थन किया और इस कार्यक्रम परियोजना को पारित करने की बात कही।

सभा के उद्घाटन में आई.ए.ई.ए. के महानिदेशक युकिया आमानो ने कहा कि जापान के फ़ुकुशिमा में भीषण परमाणु दुर्घटना होने पर भी आगामी 20 सालों में विश्व में परमाणु ऊर्जा का विकास व इस्तेमाल बढ़ेगा। परमणु सुरक्षा कार्यक्रम परियोजना के प्रस्ताव से विश्व में परमाणु सुरक्षा और आपात की प्रक्रिया का स्तर उन्नत होगा और लोगों के दिल में परमाणु ऊर्जा के भविष्य के बारे में विश्वास फिर एक बार बनेगा।

आई.ए.ई.ए. स्थित चीन के उप प्रतिनिधि ह्वांग वेई ने भाषण देते हुए कहा कि हालांकि इस प्रस्ताव में और ज़्यादा सुधार होने की संभावना है, मंत्री स्तरीय सम्मेलन की घोषणा अमल में लाना, परमाणु सुरक्षा से जुड़े कार्य जल्द ही शुरू करना और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा क्षेत्र में आई.ए.ई.ए. की पहल आदि मामलों को देखते हुए चीन इस प्रस्ताव का समर्थन करता है।चीन इस परियोजना पर अमल करने का प्रयास करेगा।

(लिली)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040