Web  hindi.cri.cn
सहस्राब्दी विकास लक्ष्य पूरा करने के लिये और अधिक प्रयास की ज़रूरत
2011-09-13 15:04:37

65वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा 12 सितंबर को संपन्न हुई, महासभा के वर्तमान अध्यक्ष जोसेफ़ देइस ने वर्ष 2015 सहस्राब्दी विकास लक्ष्य को पूरा करने के लिए सदस्य देशों से और अधिक प्रयास करने की अपील की।

गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में संयुक्त राष्ट्र संघ के सहस्राब्दी विकास लक्ष्य के बारे में आयोजित उच्च स्तरीय सम्मेलन में सभी पक्षों ने वर्ष 2015 से पहले गरीबी को आधा कम करने और प्राथमिक शिक्षा को  लोकप्रिय बनाने आदि आठ लक्ष्य निर्धारित किए हैं।

जोसेफ़ देइस ने 12 सितंबर को 65वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अंतिम सम्मेलन व समापन समारोह में कहा कि सदस्य देशों को निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए फिर एक बार अपने प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान में मध्य पूर्व की स्थिति अस्थिर है, विश्व के तमाम क्षेत्रों में भी टकराव है, और साथ ही अधिकांश आबादी असुरक्षित जगहों में रहती हैं। ऐसी स्थिति में संयुक्त राष्ट्र संघ को बुनियादी मूल्यों के रखरखाव व लोगों की वास्तविक जरूरतों का जवाब देने आदि तरीकों में सशक्त सुधार करना चाहिये।

समापन समारोह में निवर्तमान संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष की जगह नए अध्यक्ष ने ली, इसके साथ ही 66वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा 13 सितंबर को दोपहर बाद शुरू हुई।

(रमेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040