Web  hindi.cri.cn
चीनी रेड कॉस ने पाकिस्तान को दिए 50 हज़ार डॉलर
2011-09-13 14:37:54

पाकिस्तान में चीनी राजदूत ल्यू च्यैन ने 12 सितंबर को पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जफर इकबाल कादिर से मुलाकात कर चीनी रेड कॉस की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए 50 हजार अमेरिकी डॉलर दान दिया।

ल्यू च्यैन ने बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान में चीन की मदद के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि चीनी लोग पाकिस्तान के सिंध प्रांत आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। चीनी रेड कॉस ने पाकिस्तान को 50 हजार अमेरिकी डॉलर का दान देने का फैसला भी लिया, ताकि पाकिस्तान में बाढ़ राहत कार्य का समर्थन किया जाए।

कादिर ने ल्यू च्यैन को आपदा की स्थिति के बारे में बताया है और चीन सरकार व चीनी लोगों के सक्रिय रूप से पाकिस्तान में बाढ़ राहत के लिए किए कार्यों की बड़ी प्रशंसा की और आभार जताया। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद चीनी रेड कॉस द्वारा सबसे पहले प्रभावित क्षेत्रों की मदद करने से चीन-पाकिस्तान की विशेष मैत्री व चीनियों की पाकिस्तानी जनता से गहरी दोस्ती जाहिर हुई है।

(नीलम)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040